फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Three killed, four injured in road accident

सड़क हादसे में तीन की मौत, चार घायल

Sun, 13 Mar 2022 10:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 10:20 PM IST
विज्ञापन
Three killed, four injured in road accident
पतलचौरा के पास दुर्घटना ग्रस्त डम्फर - फोटो : KARNPRYAG
आगरचट्टी-जिन्गोड़ मोटर मार्ग पर पत्थरों से लदा एक डंपर गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। दो घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। घायलों का सीएचसी गैरसैंण में इलाज चल रहा है। मृतक एवं घायल जिनगोड़ गांव में आवासीय मकान बनाने के लिए डंपर में पत्तलचौरा की तरफ से पत्थर लेकर आ रहे थे।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार राकेश पल्लव ने बताया कि पतलचौरा गांव के पास लिंक रोड पर पत्थरों से लदा डंपर अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से उसमें सवार रवि (17) पुत्र खुशीराम ग्राम-जिन्गोड़ की घटनास्थल पर मौत हो गई। राजकुमार (35) पुत्र बागेंद्र, ग्राम-जिन्गोड़ ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना में घायल जिन्गोड़ गांव निवासी राकेश (32), मुकेश (27) पुत्रगण विक्रम, बीरेंद्र पुत्र गोपीराम, प्रदीप कुमार (32) पुत्र अवतार राम को सीएचसी गैरसैंण लाया गया जहां प्रदीप कुमार की मौत हो गई। जबकि मामूली रूप से घायल पवनराज (16) को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। चालक विक्की उर्फ विक्रम निवासी डडियो लगा पंचाली मौके से फरार हो गया है। सीएचसी गैरसैंण के अधीक्षक डॉ. अर्जुन रावत ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस के साथ चिकित्सा टीम को घटनास्थल भेजा गया, जहां पर घायलों को प्राथमिक उपचार कर सीएचसी लाया गया। घायल राकेश व मुकेश की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed