फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   three hours jam for Pay the way

भुगतान के लिए मार्ग तीन घंटे जाम

Tue, 15 Mar 2016 10:29 PM IST
अमर उजाला/कर्णप्रयाग।
अमर उजाला/कर्णप्रयाग। Updated Tue, 15 Mar 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन

सड़क सुधारने का काम कर रही कंस्ट्रक्शंस कंपनी की ओर से मजदूरों का भुगतान न करने के आरोप में मजदूरों और ग्रामीणों ने मिलकर धारडुंग्री-मैखुरा मोटर मार्ग पर तीन घंटे जाम लगाया। साथ ही निर्माण में लगी विश्व बैंक डिवीजन और कंस्ट्रक्शंस कंपनी की मशीनों को बंधक बनाए रखा। मजदूरों और ग्रामीणों ने कंस्ट्रक्शंस कंपनी को चेतावनी दी कहा यदि जल्द भुगतान नहीं किया जाता तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन


 मंगलवार दोपहर 11 बजे से दो बजे तक मजदूरों ने ग्रामीणों ने साथ मिलकर मार्ग पर काम कर रही कंपनी की मशीनों को बंधक बनाया और धारडुंग्री-मैखुरा मार्ग जाम लगा दिया। इस दौरान डांडा, मल्ला कनखुल, चोपड्यूं, कांडा, बखरा, मैखुरा, गनोली आदि गांवों को जाने वाले ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ी। ग्रामीणों ने कहा कि धारडुंग्री से मैखुरा और मैखुरा से सोनला तक विश्व बैंक डिवीजन गोपेश्वर की ओर से सड़क सुधारने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसका जिम्मा 13 करोड़ में रामनारायण कंस्ट्रक्शंस कंपनी को दिया गया है। लोगों ने बताया कि कंपनी ने ग्रामीणों से धारडुंग्री से मैखुरा के बीच पांच माह तक काम करवाया, लेकिन मजदूरी नहीं दी। प्रदर्शनकारी अजय मैखुरी, दीपक और नरेंद्र आदि का कहना है कि 20 दिनों से कंपनी के अधिकारियों से मजदूरी की मांग की जा रही है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इसके बाद लोगों ने खुद जाम खोल दिया। दूसरी ओर विश्व बैंक डिवीजन के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार भट्ट ने बताया कि मामले की जांच कर कंपनी प्रबंधन से जल्द मजदूरों का भुगतान करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed