फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Three doctors including a inspector found corona positive in Kotdwar

कोटद्वार में एक डॉक्टर और दरोगा समेत तीन संक्रमित

Fri, 21 Aug 2020 02:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:44 PM IST
विज्ञापन
Three doctors including a inspector found corona positive in Kotdwar
एक प्राइवेट डॉक्टर और एक दरोगा सहित तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि लकड़ी पड़ाव क्षेत्र में 15 अगस्त को मृत महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने इनके सीधे संपर्क में आए दो प्राइवेट डाक्टरों सहित 10 लोगों को आइसोलेट कर दिया है। डाक्टरों के क्लीनिक और अस्पताल में कार्य कर रहे 47 कर्मचारियों का रैपिड कोरोना टेस्ट करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ पौड़ी डा. मनोज बहुखंडी ने बताया कि बदरीनाथ मार्ग स्थित एक प्राइवेट क्लीनिक संचालक डॉक्टर के सीधे संपर्क में आए परिवार के चार सदस्यों को बेस अस्पताल में आइसोलेट कर दिया है। वहीं कोटद्वार बाजार चौकी के संक्रमित एक पुलिस कर्मी के सीधे संपर्क में आने से एक दारोगा संक्रमित हो गया। सभी संक्रमितों को बेस अस्पताल के कोविड आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। वहीं लकड़ी पड़ाव के माइक्रो कंटेनमेंट जोन में 15 अगस्त को मृत महिला (35) की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। महिला का उपचार करने वाले दो प्राइवेट डॉक्टरों और उनके क्लीनिक के करीब 35 लोगों के स्टाफ और परिवार के छह लोगों को आइसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन

गोपेश्वर/जोशीमठ। चमोली जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना के 11 मामले सामने आए हैं, जिसमें जोशीमठ के मारवाड़ी वार्ड की तीन महिलाएं शामिल हैं। इन महिलाओं की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। जोशीमठ औली यूनिट के सेना के छह जवान भी कोरोना पॉजिटिव आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ एमएस खाती ने बताया कि महिलाओं के पॉजिटिव आने के बाद उनके परिजनों को होम क्वारंटीन कर दिया है। वहीं जोशीमठ औली यूनिट के सेना के छह जवानों की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके अलावा एक व्यक्ति गोपेश्वर और एक कर्णप्रयाग में पॉजिटिव मिला है। जिले में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 225 हो गया है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देश पर हर संदिग्ध के सैंपल लिए जा रहे हैं। अभी 540 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। वहीं जोशीमठ के नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार का कहना है कि शुक्रवार को वार्ड को सैनिटाइज करवाया जाएगा।
देवाल और श्रीनगर में दो-दो लोग कोरोना पॉजिटिव
देवाल/श्रीनगर। क्षेत्र के दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी डा. शहजाद अली ने बताया कि इस सप्ताह उलंग्रा में 100 और कैल में 68 लोगों के सैंपल लेकर श्रीनगर भेजे गए थे, जिसमें एक पुरुष व एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिले। संक्रमितों व उनके परिवार के सदस्यों को होम क्वारंटीन में रखा है। वहीं श्रीनगर के कंसमर्दिनी मोहल्ले में एक बिहारी मजदूर सहित एक अन्य कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। कंसमर्दिनी मोहल्ले में बिहारी मजदूर 13 अगस्त को श्रीनगर पहुंचा था। इसी दिन कोटद्वार में इसका सैंपल लिया गया। जबकि राजकीय मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विभाग में कार्यरत आम्रकुंज क्षेत्र की एक कोरोना पॉजिटिव महिला कर्मचारी के पति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। एसडीएम दीपेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मिले दोनों लोग कोरोना वार्ड में भर्ती हैं।
टिहरी जिले में 15 लोगों में संक्रमण
नई टिहरी। टिहरी जिले में 15 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 797 हो गई है। सभी पॉजिटिव को कोविड केयर सेंटर सुरसिंगधार में आइसोलेट किया है। एडीएम शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि नरेंद्रनगर ब्लॉक क्षेत्र में 14 और चंबा ब्लॉक के एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह सभी स्थानीय हैं। अभी 2116 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। ब्यूरो
सैंपलिंग कराने पर दिया जोर
उत्तरकाशी। जनपद में कोरोना संक्रमण के केस बढ़ने पर डीएम मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर पॉजिटिव केसों की कांटेक्ट हिस्ट्री खंगाल कर सभी लोगों की सैंपलिंग कराने पर जोर दिया। डीएम ने अधिकारी-कर्मचारियों को अनावश्यक रूप से जिले से बाहर नहीं जाने की हिदायत दी। अपरिहार्य स्थिति में बाहर जाकर लौटने वाले कार्मिकों को सैंपलिंग कराकर सेल्फ क्वारंटीन होना पड़ेगा।

उत्तरकाशी में रैपिड एंटीजन जांच एक हफ्ते से बंद
उत्तरकाशी। प्रशासन की ओर से जिले में प्रवेश करने वालों की मौके पर ही कोरोना जांच करने की कवायद रैपिड एंटीजन किट समाप्त होने के कारण एक हफ्ते से ठप पड़ी है। ऐसे में बाहर से आ रहे सभी लोगों के सैंपल जांच के लिए एम्स ऋषिकेश भेजकर उन्हें क्वारंटीन किया जा रहा है। जिला अस्पताल के वॉर रूम में तैनात डा. बिपुल विश्वास ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने पांच हजार किट की डिमांड भेजी है। तब तक देहरादून से एक हजार एंटीजन किट की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed