{"_id":"56ead3c04f1c1b89218b45b5","slug":"three-days-will-be-action-in-not-clarifying","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन में स्पष्टीकरण न देने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन में स्पष्टीकरण न देने पर होगी कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला कर्णप्रयाग
Updated Thu, 17 Mar 2016 09:27 PM IST
विज्ञापन
तहसील दिवस में अधिकारियों और कर्मचारियों के उपस्थित नहीं होने पर एसडीएम ने उन्हें नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होेंने तीन दिन में स्पष्टीकरण देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
एसडीएम अनूप कुमार नौटियाल ने बताया कि हर तीसरे महीने के दूसरे मंगलवार को तहसील दिवस आयोजित होता है। इससे सभी अधिकारी और कर्मचारी अवगत हैं। लेकिन 16 मार्च को आयोजित तहसील दिवस में अधिकारियों की अनुपस्थिति खेदजनक है।
विज्ञापन
इसके लिए उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। यदि उचित स्पष्टीकरण नहीं दिया गया तो अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को लिखा जायेगा। इससे आगामी भविष्य में लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन