फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Three accused arrested for stealing by breaking the lock in the shop

दुकान में ताला तोड़कर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 21 Mar 2022 06:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 06:48 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for stealing by breaking the lock in the shop
तपोवन स्थित एक दुकान में 17 मार्च की रात को ताला तोड़कर चोरी की गई थी। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तपोवन में विक्रम सिंह के जनरल स्टोर में बीते 17 मार्च की रात को चोरों ने ताला तोड़कर दुकान में रखा गल्ला ले गए, जिसमें 30 हजार रुपये थे। विक्रम सिंह ने रविवार को कोतवाली जोशीमठ में मामला दर्ज कराया तो पुलिस ने जांच शुरू की। मामले की विवेचना कर रहे एसआई विनोद सिंह रावत ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर तीन आरोपियों को पकड़ा है। उनके पास से 20 हजार रुपये और निशानदेही पर चुराया गया गल्ला बरामद हो गया है। पकड़े गए आरोपियों में बीरू, दिनेश बहादुर और कार्तिक बहादुर तीनों निवासी नेपाल शामिल हैं। उन्हें जल्द कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed