फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   There should be a counseling center in colleges for career improvement

करियर संवारने के लिए कॉलेजों में हो काउंसिलिंग सेंटर

Sun, 06 Sep 2020 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
There should be a counseling center in colleges for career improvement
चमोली के पोखरी महाविद्यालय में नई शिक्षा नीति पर आयोजित वेबिनार में अपने विचार रखतीं डीएम स्वात? - फोटो : GOPESHWAR
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पोखरी की ओर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, शिक्षा पद्धति का रूपांतरण विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि हर महाविद्यालय में काउंसिलिंग सेंटर विकसित हो, जहां छात्र-छात्राओं को करियर संवारने और नए-नए क्षेत्रों की जानकारी दी जा सके।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता कोलंबिया यूनिवर्सिटी के रिटायर्ड प्रोफेसर डा. अशोक जाह्नवी प्रसाद ने कहा कि अब तक शिक्षा पद्धति बोझिल किस्म की थी, जिससे विद्यार्थियों के मस्तिष्क पर दबाव ज्यादा रहता था तथा वे हमेशा एक असुरक्षा की भावना से ग्रसित रहते थे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति ने शिक्षा को सृजनात्मक बनाने पर जोर दिया है। आगरा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डा. अरविंद दीक्षित ने विद्यालयों में स्थानीय और मातृ भाषा में शिक्षा देने पर जोर दिया। प्राचार्य प्रो. एसके शर्मा ने कहा कि सरकार ने शिक्षा के बजट को बढ़ाकर सराहनीय कदम उठाया है। वनस्पति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डा. अभय श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षा एक गतिमान विषय है, जिसमें देशकाल परिस्थिति के अनुसार सदैव ही परिवर्तन होते रहते हैं। इस मौके पर डा. महेंद्र चौहान, डा. वर्षा सिंह, डा. कंचन, डा. रेनू, डा. आरती रावत, डा. भगवती पंत, डा. नंदकिशोर चमोला, डा. संजीव जुयाल, डा. भगवती प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed