फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   There is currently no danger from the lake built in Gadni Gadera

गडनी गदेरे में बनी झील से फिलहाल खतरा नहीं

Sat, 24 Jul 2021 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
There is currently no danger from the lake built in Gadni Gadera
ब्लाक के गड़कोट और अंगोठ गांव के बीच बहने वाले गडनी गदेरे में भूस्खलन के कारण बनी झील से फिलहाल कोई खतरा नहीं है। शनिवार को झील का निरीक्षण करने के बाद पटवारी विनोद कुमार ने यह दावा किया।
विज्ञापन

गडनी गदेरे में गड़कोट व अंगोठ गांवों के नीचे भूस्खलन होने के बाद 25 मीटर लंबी और 10 मीटर चौड़ी झील बन गई थी। झील से पानी का बहाव काफी कम मात्रा में होने से ग्रामीण खौफजदा थे। शुक्रवार को गड़कोट की प्रधान बीना देवी व ग्रामवासी धीरेंद्र सिंह ने इसकी सूचना प्रशासन को दी थी। तहसीलदार सुरेंद्र सिंह देव ने कहा कि गदेरा संकरा होने के कारण वहां पानी जमा गया है। झील से पानी की लगातार निकासी हो रही है। इससे दोनों गांवों को किसी भी प्रकार का कोई खतरा नहीं है। प्रशासन की गदेरे व झील पर बराबर नजर है। कोई भी खतरा होने पर प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। गांव के नीचे हो रहे भूस्खलन को जांच रिपोर्ट आने के बाद सिंचाई विभाग को चेकडैम और बाढ़ की रोकथाम करने को कहा जाएगा। वहीं, ग्रामीणों ने झील से पूरी तरह पानी की निकासी करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed