फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The work to open the trek to the Valley of Flowers will begin from 16

16 से शुरू होगा फूलों की घाटी के ट्रेक को खोलने का काम

Tue, 13 Apr 2021 08:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 08:49 PM IST
विज्ञापन
The work to open the trek to the Valley of Flowers will begin from 16
विश्व धरोहर फूलों की घाटी तक जाने वाले ट्रेक को खोलने का काम 16 अप्रैल से शुरू होगा। ट्रेक पर अभी भी बर्फ जमी हुई है जबकि पैरा नामक स्थान पर लगभग पांच मीटर का लंबा हिमखंड पसरा हुआ है। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क जोशीमठ के मजदूर हिमखंड काटकर घाटी तक जाने के लिए रास्ते का निर्माण करेंगे।
विज्ञापन

फूलों की घाटी इस बार भी एक जून को देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए खोली जाएगी। यह घाटी नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के संरक्षण में है। पार्क प्रशासन की ओर से घाटी को जोड़ने वाले पैदल ट्रेक से बर्फ हटाने का काम 16 अप्रैल से शुरू किया जाएगा। ट्रेक खोलने के लिए छह विभागीय कर्मचारियों के साथ ही 10 मजदूर रवाना होंगे। फूलों की घाटी के ट्रेक पर दो स्थानों पर हिमखंड हैं और तीन स्थानों पर पुल भी क्षतिग्रस्त हैं। घाटी के वन क्षेत्राधिकारी बृज मोहन भारती ने बताया कि घुसाधार, बामणधौड़ और मेरी की कब्र के समीप पैदल पुलिया क्षतिग्रस्त पड़ी है। यहां पुलों का निर्माण किया जाएगा साथ ही पैरा नामक स्थान पर पसरे हिमखंड को काटकर घाटी तक जाने का रास्ता बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed