फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The work of removing debris from the dam site will start from today

Chamoli News: आज से डैम साइट से मलबा हटाने का काम होगा शुरू

Sun, 03 Aug 2025 10:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 03 Aug 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
The work of removing debris from the dam site will start from today

विज्ञापन
पीपलकोटी। टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के हेलंग में डैम साइट हुुए भूस्खलन के मलबे को हटाने का काम आज सोमवार सेे शुरू हो जाएगा।

भूस्खलन की चपेट में आए 12 मजदूरों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई है। सभी मजदूरों की स्थिति अब सामान्य है।

शनिवार को परियोजना के हेलंग में डैम साइट पर अचानक पहाड़ी के ऊपर भारी भूस्खलन हो गया था जिससे वहां काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई थी। इस दौरान 12 मजदूर घायल हो गए।


तहसील प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंचीं। सभी घायलों को टीएचडीसी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया।

प्राथमिक उपचार के बाद आठ मजदूरों को छुट्टी दे दी गई, जबकि चार मजदूरों को स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ अस्पताल पीपलकोटी भेजा गया। टीएचडीसी के महाप्रबंधक अजय वर्मा ने बताया कि सोमवार से डैम साइट पर फिर से काम शुरू हो जाएगा। यहां जमा मलबे को हटाया जाएगा। कहा कि सभी मजदूरों की स्थिति सामान्य है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed