फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The work of adding and improving names in the voter list continues

Chamoli News: मतदाता सूची में नाम चढ़ाने और सुधार का काम जारी

Fri, 14 Feb 2025 06:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 14 Feb 2025 06:54 PM IST
विज्ञापन
The work of adding and improving names in the voter list continues
त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारी में जुटा विभाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारी में विभाग जुटा है। इसके लिए इन दिनों मतदाता सूची में छूटे हुए नाम चढ़ाने, सुधार के साथ नाम हटाने का काम जारी है। बीएलओ हर गांव के हर घर में मतदाता सूची को लेकर सत्यापन कर रहे हैं। यह काम 15 फरवरी शनिवार तक होगा।

विकासखंड में 94 ग्राम पंचायतें, 32 क्षेत्र पंचायत और 3 जिला पंचायत सीटें हैं। यहां दिसंबर 2024 से प्रशासक तैनात हैं। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विभाग मतदाता सूची तैयार कर रहा है। विकासखंड में जहां वर्ष 2014 में 36008 तो वर्ष 2019 में 39446 मतदाता थे। वहीं इस बार मतदाताओं की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद भी जताई जा रही है। विकासखंड अधिकारी विजय पुरोहित ने बताया कि तैयार मतदाता सूची का इन दिनों सत्यापन कार्य चल रहा है। 15 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान में बीएलओ गांव-गांव जाकर मतदाताओं से फार्म दो, तीन और चार भरवाएंगे। फार्म दो में जहां छूटे हुए नाम चढ़ेंगे। वहीं तीन में नाम में सुधार होगा। जबकि फार्म चार किसी मतदाता की मृत्यु होने पर नाम हटाने के लिए भरा जाएगा। पुरोहित ने बताया कि विकासखंड की सभी 94 ग्राम पंचायतों में यह काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed