{"_id":"6715545cac7500857a023fe4","slug":"the-weather-took-the-test-after-the-clouds-cleared-gopeshwar-news-c-5-1-drn1031-529776-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: मौसम ने ली परीक्षा, बादल छंटने के बाद चांद देखकर खोला व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: मौसम ने ली परीक्षा, बादल छंटने के बाद चांद देखकर खोला व्रत
विज्ञापन
करवाचौथ व्रत को लेकर सुहागिनों में खासा उत्साह देखने को मिला। पति की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने करवाचौथ का व्रत रखा और पूजा-अर्चना की। मंदिरों में भी सुहागिनों ने पूजा-अर्चना कर मनौतियां मांगी। कई महिलाओं ने सामूहिक पूजा कर कीर्तन-भजन किया। हालांकि खराब मौसम के कारण चांद को लेकर महिलाओं की चिंता भी बढ़ गई थी, लेकिन देर रात बादल छंटने के बाद महिलाओं ने चांद का दीदार कर व्रत खोला।
देर रात गोपेश्वर के पुलिस मैदान में सुहागिनों ने चांद का दीदार करने के बाद अपने पति की पूजा की और अपना व्रत तोड़ा। कुछ महिलाओं ने अपनी घरों की छतों से ही चंद्रमा को अर्घ्य दिया। दोपहर में जनपद के कई क्षेत्रों में मौसम खराब रहा और बारिश भी हुई, जिससे आसमान खराब रहा। इससे चांद निकलने को लेकर महिलाओं की चिंता बढ़ गई थी, लेकिन बादल छंटने के बाद चांद के दीदार होने से महिलाओं ने राहत की सांस ली। ज्योतिर्मठ, नंदानगर, नंदप्रयाग, पीपलकोटी, पोखरी क्षेत्रों में भी सुहागिनों ने करवाचौथ की पूजा कर कीर्तन-भजन किए।