फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The walkway connecting the village of Jugju is 30 meters submerged

जुग्जु गांव को जोड़ने वाला पैदल मार्ग 30 मीटर धंसा

Fri, 22 Oct 2021 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
The walkway connecting the village of Jugju is 30 meters submerged
आपदा प्रभावित जुग्जु गांव के ग्रामीणों की मुश्किल कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। गांव को जोड़ने वाला पैदल मार्ग बीते दिनों हुई बारिश के कारण करीब 30 मीटर तक धंस गया है, जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लोनिवि की ओर से तीन माह पूर्व रास्ते का निर्माण किया गया था, लेकिन रास्ते के निचले हिस्से में सुरक्षा दीवार का निर्माण नहीं किया गया, जिससे पैदल रास्ता धंस गया है।
विज्ञापन

महिला मंगल दल अध्यक्ष देवेश्वरी देवी, अंजू देवी, सरस्वती देवी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य संग्राम सिंह ने बताया कि जुग्जु गांव में 17 परिवार रहते हैं। लोनिवि की ओर से निर्मित रास्ता धंस गया है, जिससे ग्रामीण चट्टानी रास्ते पर खतरे के बीच आवाजाही कर रहे हैं।
विज्ञापन

मुआवजे की मांग
गोपेश्वर। लोनिवि ने धौली गंगा पर पुल निर्मित किया है। पुल के दोनों छोरों पर पुल के एप्रोच के लिए ग्रामीण रतन सिंह राणा और माधो सिंह की करीब डेढ़-डेढ़ नाली नाप भूमि ली गई है, लेकिन अभी तक ग्रामीणों को मुआवजे का भुगतान नहीं किया गया है। प्रभावित ग्रामीणों ने शीघ्र मुआवजा देने मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed