फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   the villagers stopped the work in karnprayag

सर्वे के अनुसार सड़क नहीं काटने पर ग्रामीणों ने रोका काम

Wed, 07 Jul 2021 07:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
the villagers stopped the work in karnprayag
एलाइनमेंट के तहत सड़क कटिंग न किए जाने से नाराज देवसारी के लोगों ने उनके गांव को जाने वाली सड़क निर्माण का काम रोक दिया। नाराज ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई पर सड़क का गलत एलाइनमेंट करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई ने नंदकेशरी-ग्वालदम सड़क से देवसारी गांव के लिए साढ़े आठ किलोमीटर सड़क की कटिंग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग अपने स्तर से एलाइनमेंट कर कटिंग कर रहा है, जिससे उनके खेतों को नुकसान हो रहा है। कई बार इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर देवसारी गांव के दर्शन सिंह आदि कई लोगों ने सड़क का काम रोक दिया है और राजेंद्र सिंह, दर्शन सिंह आदि ने सात किलोमीटर में गजवीर तोक में पत्थर डालकर सड़क बंद कर दी। कहा कि सर्वेक्षण में सड़क 50 मीटर ऊपर से कटनी थी। सर्वे में जॉब पिलर व निशान भी 50 मीटर ऊपर था, लेकिन उनकी नाप भूमि के खेत में जेसीबी लगाकर सड़क बनाई गई। उन्होंने डीएम से इसकी जांचकर कार्रवाई करने की मांग की। पीएमजीएसवाई के ईई प्रमोद गगाड़ी ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। शीघ्र जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed