फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The villagers of the vehicle told the problems to the DM

गाड़ी के ग्रामीणों डीएम को बताई समस्याएं

Tue, 08 Sep 2020 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
The villagers of the vehicle told the problems to the DM
निजमुलाघाटी भ्रमण के दौरान गाड़ी गांव के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि आगरा-धार-ग्वाड़-नेवा तोक के लिए सड़क नहीं होने से वह मीलों पैदल चलकर बिरही-निजमुला मार्ग तक पहुंचते हैं। नेवा और कांथली तोक की पेयजल लाइन टूटने से लोग गदेरों से पानी ढो रहे हैं। चौखी और धार तोक के नीचे भूस्खलन से मकानों को खतरा हो गया है। वन्य जीवों और बारिश से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। फसलों के मुआवजे की मांग भी उठाई। डीएम ने सभी की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में गाड़ी की प्रधान विजय लक्ष्मी देवी, बीरेंद्र सिंह, प्रकाश सिंह, जयदीप सिंह, सुनील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed