{"_id":"582b39f64f1c1b58368fed74","slug":"the-valves-will-be-closed-today-badrinath-one-and-a-half-thousand-pilgrims-arrived","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बंद होंगे बदरीनाथ के कपाट, डेढ़ हजार तीर्थयात्री पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बंद होंगे बदरीनाथ के कपाट, डेढ़ हजार तीर्थयात्री पहुंचे
अमर उजाला ब्यूरो/ बदरीनाथ
Updated Tue, 15 Nov 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
Badrinath Dham
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बुधवार (आज) को अपराह्न तीन बजकर 45 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इस दौरान भगवान बदरीविशाल के दर्शनों के लिए करीब 1500 तीर्थयात्री बदरीनाथ पहुंच चुके हैं। कपाट बंद होने के दौरान मुख्यमंत्री हरीश रावत भी यहां पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को धाम में रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना संपन्न की। बुधवार को भोग के लिए मंदिर के कपाट बंद नहीं होेंगे। दिल्ली के एक श्रद्धालु ने बदरीनाथ मंदिर को करीब बीस कुंतल गेंदे के फूलों से सजाया है।
विज्ञापन
कपाट बंद होने से पूर्व यह धार्मिक प्रक्रिया होगी संपन्न
मां लक्ष्मी की सखी के रुप में रावल स्त्री वेश धारण कर मां लक्ष्मी की मूर्ति को बदरीनाथ मंदिर के गर्भगृह में रखेंगे। इससे पूर्व गर्भगृह से भगवान उद्धव, कुबेर व गरुड़ की उत्सव मूर्तियों को चांदी की डोली में रखा जाता है। इस दौरान धृत लेप कंबल को भगवान बदरीनाथ और मां लक्ष्मी को ओड़ाया जाएगा। इसी के साथ कपाट बंद कर दिए जाते हैं।
विज्ञापन
कपाट बंद होने से पूर्व कब क्या होगा-
रात्रि 2.30 बजे---बदरीनाथ जी का अभिषेक और फूलों से श्रृंगार।
प्रात: 3.00 बजे--बदरीनाथ जी की पूजाएं शुरु।
सुबह 3.15 बजे--आम श्रद्धालुओं द्वारा बदरीनाथ जी के दर्शन।
पूर्वाह्न 11.00 बजे--धर्माधिकारी व वेदपाठियों द्वारा स्वस्ति वाचन।
दोपहर 02.00-मुख्य पुजारी रावल स्त्री वेश धारण कर मां लक्ष्मी को गर्भगृह में रखेंगे।
अपराह्न 03.30- बदरीनाथ जी के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरु।
अपराह्न 3.45 बजे-बदरीनाथ जी के कपाट शीतकाल के लिए बंद।