फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The strike paralyzed the functioning of cooperative societies.

Chamoli News: हड़ताल से सहकारी समितियों का कामकाज ठप

Fri, 09 Oct 2026 04:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 09 Oct 2026 04:11 PM IST
विज्ञापन
The strike paralyzed the functioning of cooperative societies.
लाखों का लेनदेन प्रभावित, ऋण वितरण, वसूली और अन्य महत्वपूर्ण कार्य हुए ठप
विज्ञापन

देवाल की समितियों में प्रतिदिन 50 हजार रुपये होते हैं जमा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। सहकारी समिति सचिव कर्मचारी संयुक्त संगठन की अनिश्चितकालीन हड़ताल से समितियों का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ है। प्रदेश की विभिन्न सहकारी समितियों के कर्मचारी समितियों के बुनियादी ढांचे में सुधार, समय पर पदोन्नति समेत कई मांगों के लिए एक अक्तूबर से हड़ताल पर हैं। इससे ऋण वितरण, वसूली और अन्य महत्वपूर्ण कार्य ठप हो गए हैं।

हड़ताल के कारण देवाल, नलधूरा और घेस सहित कई सहकारी समितियों के कार्यालयों में ताले लटके हैं। ऋण वसूली, ऋण वितरण, मोटे अनाज की खरीद और बिक्री जैसे सभी काम बंद हैं। साधन सहकारी समिति देवाल के अंतर्गत संचालित मिनी बैंक में प्रतिदिन करीब 50,000 रुपये जमा होते हैं। इसमें 750 ग्राहक शामिल हैं जिनका लेनदेन प्रभावित हुआ है। समिति के कर्मचारियों की ओर से एक माह में 7 से 8 लाख रुपये की वसूली की जाती है जो एक अक्तूबर से बंद है। अक्तूबर माह का राशन भी सस्ते गल्ले की दुकानों से वितरित नहीं हो पाया है। दो समूहों के लिए स्वीकृत 10 लाख रुपये का ऋण भी हड़ताल के कारण वितरित नहीं हो सका है। सहकारी समितियों के कर्मी विपिन्न चंद्र, सुरेंद्र सिंह, प्रताप सिंह, राजेंद्र सिंह आदि ने बताया कि कर्मी वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कर्मचारियों को मिलने वाले लाभों और भत्तों को नियमित करने, सचिवों और कर्मचारियों को सहकारिता ढांचे में शामिल करने और गोल्डन कार्ड से जोड़ने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed