{"_id":"686cfd462eaa3524900bc5c4","slug":"the-station-in-charge-did-physical-verification-of-the-booths-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-116170-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: थानाध्यक्ष ने किया बूथों का भौतिक सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: थानाध्यक्ष ने किया बूथों का भौतिक सत्यापन
Tue, 08 Jul 2025 04:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 08 Jul 2025 04:43 PM IST
विज्ञापन
फोटो
कर्णप्रयाग। थानाध्यक्ष राकेश चंद्र भट्ट ने कर्णप्रयाग ब्लाॅक के मतदान बूथों का भौतिक सत्यापन किया। थानाध्यक्ष ने ब्लाॅक के सिमली, डिम्मर, बैनोली, नौटी, नौली, बगोली आदि मतदान स्थलों में विद्यालयों की स्थिति, पेयजल, बिजली, पैदल रास्तों सहित सुरक्षा व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने बताया कि राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय डिम्मर के मतदान स्थल पर पेयजल की समस्या है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने कहा कि बारिश के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित हो जाती है लेकिन जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। संवाद