{"_id":"5f1b06fc8ebc3e9fab3b0d0c","slug":"the-soldiers-of-mustaid-army-on-the-china-border-prayed-in-badrinath-gopeshwar-news-drn3510273183","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के जवानों ने लिया भगवान बदरीनाथ का आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना के जवानों ने लिया भगवान बदरीनाथ का आशीर्वाद
विज्ञापन
जोशीमठ। भारत और चीन के बीच चल रही तनातनी के चलते इन दिनों चमोली से लगे चीन सीमा क्षेत्र में भारतीय सेना के जवान 24 घंटे मुस्तैद हैं। शुक्रवार को सेना के लगभग 50 जवान भगवान बदरीनाथ से आशीर्वाद लेने बदरीनाथ धाम पहुंचे। जवानों ने एक साथ धाम में मत्था टेका और देश की एकता और अखंडता की कामना की। इस दौरान जवानों ने भारत माता की जय और जय बदरीविशाल के जयकारे भी लगाए।
बदरीनाथ से तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित भारत के अंतिम गांव माणा में भारतीय सेना का कैंप स्थित है। यहां भी सेना के जवान देश सुरक्षा में डटे हुए हैं। शुक्रवार को सेना के लगभग 50 जवान भगवान बदरीनाथ के दरबार में पहुंचे और एक साथ मत्था टेका। बताते हैं कि भारतीय सेना की गढ़वाल स्काउट की टुकड़ी कोई भी कार्य बदरीनाथ के जयकारे से शुरू करती है।
101 श्रद्धालुओं ने किए केदारनाथ के दर्शन
रुद्रप्रयाग। शुक्रवार को केदारनाथ में 101 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इस दौरान धाम में कई बार रूक-रूककर हल्की बारिश होती रही। उत्तराखंड देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया कि बीते अभी तक कुल 3680 श्रद्धालु धाम पहुंचकर बाबा के दर्शन कर चुके हैं। ब्यूरो