{"_id":"6548e5d27ad62bef1501dbe4","slug":"the-second-cultural-evening-of-gairsain-fair-was-held-in-the-name-of-jagar-samrat-pritam-gopeshwar-news-c-48-1-sdrn1011-2177-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: जै धरती मां पांडवों का जागर लगदा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: जै धरती मां पांडवों का जागर लगदा...
Mon, 06 Nov 2023 06:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 06 Nov 2023 06:40 PM IST
विज्ञापन
फोटो
जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण के नाम रही गैरसैंण मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या
गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह ने दो सड़कों के उच्चीकरण कार्य का किया शिलान्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
गैरसैंण। कृषि उद्यान एवं पर्यटन विकास मेले के दूसरे दिन की सांस्कृतिक संध्या जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण के नाम रही। मेले में जै धरती मां पांडवों का जागर लगदा..., जै धरती मां मादोसिंह भंडारी तिलू रौतेली का पंवाड़ा लगदन... समेत कई गीतों की प्रस्तुति दी जिस पर दर्शक जमकर थिरके। मेले में मुख्य अतिथि रहे गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने 1515.12 लाख से खजूराखाल भंडारीखोड़ और 1490.72 लाख से गैरसैंण-पज्याणा मार्ग के उच्चीकरण (अपग्रेडेशन) का शिलान्यास किया। इस दौरान मेला कमेटी ने उन्हें सम्मानित किया।
मेले में सांसद तीरथ ने लोगों से स्थानीय उत्पाद मंडुवा, झंगोरे का उत्पादन बढ़ाने की अपील की। कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक विरासत संजोये रखने में अहम् भूमिका निभाते हैं। जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण और उमा थपलियाल के जागर व गीतों पर लोग जमकर थिरके। जै धरती मां पांडवों का जागर लगदा..., जै धरती मां मादोसिंह भंडारी तिलू रौतेली का पंवाड़ा लगदन..., मेरी मां नंदा मी पराज लगोलू..., मैं जांदू मेरी बसंती दूर देश पार... और तीले धारू... गीत पर लोग खूब थिरके। जागर सम्राट की टीम में नील शाह, श्वेता जोशी, आशीष गुसाईं, करन, पूनम, परू, चंद्रप्रिया नेगी ने प्रस्तुति की। इस मौके पर मेला अध्यक्ष शशि सौरियाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, नपं अध्यक्ष पुष्कर रावत, विजय सती, समीर मिश्रा, बीडीओ अशोक शर्मा, महावीर रावत, रामचंद्र गौड़, दिनेश गौड़,एमएन जुयाल, सुरेंद्र बिष्ट, रमेश सौरियाल, हुकम सिंह, कस्तूरा देवी, संजय रावत आदि मौजूद रहे।
जागर गायिका पम्मी नवल के नाम रही सांस्कृतिक संध्या
पोखरी। नंदाकुंड किसान विकास मेले की चतुर्थ सांस्कृतिक संध्या जागर गायिका पम्मी नवल और अन्य साथी कलाकारों के नाम रही। पम्मी नवल के गीतों पर दर्शक देर रात तक थिरकते रहे। इस दौरान स्कूली बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी ने मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। मेले की शुरुआत गायिका पम्मी नवल ने भैरव के जागर और द्रौपदी स्वयंवर के साथ हुई। इसके बाद पम्मी नवल ने हुरांणू को दिन, तौरणी लीगेई..., कैन लगाई बाडुली..., सुधा भैस्याण... झापा बखरवाली... आदि गढ़वाली गीतों और जागरों की प्रस्तुतियां दीं। लोक गायक राकेश पंवार ने तू होली बीरा... आदि की प्रस्तुति दी। इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष सत्येंद्र नेगी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संतोष चौधरी, प्रधान संगठन के अध्यक्ष धीरेंद्र राणा, पूर्व प्रधानाचार्य सर्वदानंद किमोठी, सूबेदार मातबर नेगी, प्रधान मधुसूदन किमोठी आदि मौजूद रहे। संचालन अधिवक्ता देवेंद्र बर्त्वाल ने किया। संवाद
कैबिनेट मंत्री सौरभ ने ब्लाॅक सभागार व आंबेडकर की मूर्ति का किया लोकार्पण
तिलवाड़ा। जखोली में आयोजित पांच दिवसीय कृषि औद्योगिक एवं पर्यटन विकास मेले के अंतिम दिन लोक गायक सौरभ एवं हेमा नेगी करासी ने गढ़वाली गीतों के साथ जागर की प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मेला में प्रतिभाग करने वाले कलाकारों को सम्मानित किया। साथ ही ब्लॉक परिसर में 1 करोड़ 45 लाख रुपये की लागत से बने नवनिर्मित ब्लाॅक सभागार व डाॅ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति का लोकार्पण भी किया।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि ब्लॉक सभागार में बैठक अब सुव्यवस्थित रूप से हो सकेंगी। कहा कि हमारे प्रदेश के विकास एवं उत्थान में मेलों का बड़ा योगदान रहा है। मेला केवल मनोरंजन नहीं बल्कि ज्ञान का भी केंद्र भी होते हैं। मातृशक्ति व स्कूली छात्रों के लिए मेला बड़ा मंच होता है। रुद्रप्रयाग विधायक ने मेले के सफल संचालन व प्रचार-प्रसार के लिए विधायक निधि से ढाई लाख रुपये देने की घोषणा की। वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने कहा कि ऐसे आयोजनों को सफल बनाने में मातृशक्ति का बड़ा योगदान है। संवाद
नंदासैंण मेला 9 से होगा
आदिबदरी। नंदासैंण में 9 से 12 नवंबर तक होने वाले पर्यावरण संवर्धन पर्यटन एवं विकास मेले की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष विनोद नेगी ने बताया कि मेले के शुभारंभ पर मालई गांव के लोगों की ओर से लाटू एवं नंदादेवी पूजन किया जाएगा व महिला मंगल दलों की ओर से कलश यात्रा निकाली जाएगी। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा प्रतियोगिताएं भी होंगी। लकी ड्राॅ भी निकाला जाएगा। मेले में व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वच्छता समिति, शांति व्यवस्था समिति, सांस्कृतिक समिति गठित की गई। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
नैणी देवी की डोली को दी विदाई
नारायणबगड़। भंगोटा गांव में प्रवास करने के बाद सोमवार को नैणी देवी की देवरा यात्रा कुशगांव का भ्रमण करते हुए रात्रि विश्राम के लिए अरखंडा (चलियापानी) गांव पहुंच गई। बाजेगाजों के साथ गांव की महिलाओं ने मांगल गीतों से नैणी देवी को विदाई दी। अरखंडा पहुंचने पर नैणी देवी की डोली को गांव में विराजमान कराया गया। देवरा यात्रा के अध्यक्ष दिवाकर डिमरी ने बताया कि मंगलवार को देवरा यात्रा चलियापानी, जाख, बेडगांव गांव का भ्रमण करने के बाद मानूर गांव पहुंचेगी। संवाद