{"_id":"671554a04a651888c204c914","slug":"the-roads-in-rural-areas-are-in-bad-condition-due-to-the-disaster-gopeshwar-news-c-5-1-drn1031-529778-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: आपदा से ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें हुईं खस्ताहाल, पैदल आवाजाही कर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: आपदा से ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें हुईं खस्ताहाल, पैदल आवाजाही कर रहे लोग
विज्ञापन
बंड क्षेत्र की अधिकांश ग्रामीण सड़कें आपदा के बाद से खस्ता हालत में हैं। इसके चलते ग्रामीण लंबी दूरी भी पैदल आवाजाही कर पूरी करने को मजबूर हैं। वहीं जरूरी सामान भी ग्रामीणों को पीठ पर लादकर ले जाना पड़ता है। आपदा के दौरान सड़कों पर आया मलबा भी अभी तक नहीं उठाया गया है। बंड विकास संगठन के पदाधिकारियों ने क्षेत्र की सड़कों की हालत सुधारने को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।
गडोरा गांव को यातायात से जोड़ने वाली सड़क गत वर्ष शुरुआत में ही भूस्खलन की चपेट में आ गई थी। टीएचडीसी की ओर से यहां मलबे का भरान और थोड़ी हिल कटिंग कर वाहनों की आवाजाही लायक सड़क बनाई। लेकिन आज तक यहां न तो सुरक्षात्मक कार्य हुए हैं और न ही सड़क की हिल कटिंग पूरी हुई है, जिससे छोटे वाहन भी मुश्किल से आवाजाही कर पा रहे हैं। इसके अलावा क्षेत्र में मठ-बैमरु-स्यूण, लुहां, दिगोली, किरुली, कम्यार, सल्ला, रैतोली सड़कें भी आपदा से बदहाल पड़ी हुई हैं।
बंड विकास संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी, पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह, महामंत्री हरीश पुरोहित, उपाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद सती, अयोध्या प्रसाद हटवाल, कोषाध्यक्ष ताजवर सिंह नेगी का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार अवगत कराने पर भी सड़कों की हालत जस की तस बनीं हुई है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि इस संबंध में जल्द ही कार्यदायी संस्थाओं से वार्ता की जाएगी।