फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The roads broken in the disaster have not been repaired yet

Chamoli News: आपदा में टूटे रास्ते अभी तक नहीं किए गए ठीक

Mon, 20 Jan 2025 05:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 20 Jan 2025 05:26 PM IST
विज्ञापन
The roads broken in the disaster have not been repaired yet
फोटो
विज्ञापन


बदरीनाथ हाईवे से लगी नगर पंचायत पीपलकोटी में हैं कई समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी

पीपलकोटी। बदरीनाथ हाईवे से लगी नगर पंचायत पीपलकोटी विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है। पिछली आपदा में टूटे आम रास्तों को अभी तक ठीक नहीं किया जा सका है। लोगों का कहना है कि नगर पंचायत पीपलकोटी में पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों के वाहन हाईवे किनारे खड़े रहते हैं। स्थानीय लोगों को भी वाहन खड़े करने में दिक्कत आती है। सार्वजनिक शौचालय भी नहीं है। लोगों ने नए अध्यक्ष व सभासदों से नगर की प्राथमिक समस्याओं को दूर करने की उम्मीद जताई।

नगर पंचायत पीपलकोटी में चार वार्ड हैं, नोरख पीपलकोटी, अगथला, गडोरा, बाटुला मायापुर। यहां कुल मतदाता 2701 हैं। वार्ड दो अगथला की लीला देवी का कहना है कि अगस्त माह में वर्ष 2023 में आई आपदा में यहां के पैदल रास्ते ध्वस्त हो गए थे जिन्हें आज तक नहीं बनाया जा सका है। नगर में महिलाओं के लिए हाईटेक शौचालय बनाया जाना चाहिए। वहीं महेंद्र सिंह ने कहा कि नगर में पार्किंग बड़ी समस्या है। बच्चों के लिए पार्क की भी जरूरत है। पैदल रास्तों की मरम्मत, सफाई की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। वहीं वार्ड एक नौरख के अजय पंवार का कहना है कि यात्रा के दौरान पीपलकोटी में भीड़ लगी रहती है। इसलिए यहां पर पार्किंग की नितांत आवश्यकता है। बरसाती पानी की निकासी और नालों के ट्रीटमेंट की व्यवस्था भी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed