फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The Panai Uttaron route will remain closed till February 28.

Chamoli News: पनाई उत्तरों मार्ग पर 28 फरवरी तक आवाजाही बंद

Mon, 23 Feb 2026 07:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 23 Feb 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
The Panai Uttaron route will remain closed till February 28.
फोटो-
विज्ञापन

भूस्खलन के कारण बंद पड़े जिलासू आली मार्ग से हटाया जाना है मलबा
मलबा लोगों पर न गिरे सुरक्षा को देखते हुए आवाजाही की गई है बंद, तब तक वैकल्पिक मार्गों से करनी पड़ेगी आवाजाही
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। तहसील जिलासू के अंतर्गत जिलासू आली मोटर मार्ग भूस्खलन के कारण बंद हो गया था। अब इस मार्ग को खोला जाना है। इस दौरान मार्ग का मलबा आवाजाही के दौरान दूसरे मार्ग पर न गिरे इसलिए लोनिवि पोखरी की ओर से पीएमजीएसवाई के अधीन सेमी पनाई उत्तरों मार्ग को 18 से 28 फरवरी तक आवाजाही के लिए पूर्णत बंद किया है। इस दौरान लोनिवि की ओर से 5, 6 और 7 किमी तक सड़क से मलबा हटाकर इसे आवाजाही के लिए खोला जाएगा। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए विभाग ने यह निर्णय लिया है।
तहसील जिलासू के अंतर्गत ऐरास, झिलोटी, उत्तरों, मस्ट, सरणा, सिवाईं, पनाई आदि गांवों को पोखरी विकासखंड से जोड़ने वाला जिलासू आली मार्ग 2022 में भूस्खलन के कारण जगह-जगह बंद हो गया था। भूगर्भीय वैज्ञानिकों की ओर से सड़क का निरीक्षण करने के बाद सड़क को आवाजाही के लिए असुरक्षित बताया गया था जिसके बाद विभाग किसी अन्य वैकल्पिक मार्ग चयनित कर रहा है। अब ग्रामीणों की लगातार मांग पर मुख्य अभियंता की ओर से सड़क का निरीक्षण किया गया। उन्होंने लोनिवि पोखरी को अस्थायी रूप से मार्ग खोलने के निर्देश दिए गए। इसके बाद विभाग की ओर से जगह-जगह पड़े मलबे को हटाया जा रहा है। इसलिए सेमी पनाई उत्तरों मार्ग को 18 से 28 फरवरी तक आवाजाही के लिए पूर्णत बंद किया है। वहीं सड़क खुलने से तहसील जिलासू के कई गांवों को पोखरी विकासखंड तक पहुंचने के लिए कई किमी की अतिरिक्त दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन


कोट
जिलासू आली मोटर मार्ग खोलने का काम किया जा रहा है। इस दौरान लोगों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए मार्ग को बंद किया गया है। प्रथम चरण में 28 फरवरी तक काम किया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में कार्य किया जाएगा। फिलहाल लोग वैकल्पिक मार्गों से आवागमन करें। - मोहम्मद तसदीक, सहायक अभियंता लोनिवि पोखरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed