फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The matter of Tanuja's death should be investigated in a week

तनुजा की मौत के मामले की एक सप्ताह में हो जांच

Tue, 12 Nov 2019 09:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
The matter of Tanuja's death should be investigated in a week
देवाल के जनप्रतिनिधियों, एसडीएम और प्रभारी चिकित्साधिकारी की बैठक में जनप्रतिनिधियों ने पीएचसी में व्यवस्थाओं को सुधारने की मांग की। उन्होंने कहा कि देवाल अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के साथ-साथ इमरजेंसी की व्यवस्था नहीं है, जिससे लोगों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है। उन्होंने तनुजा की मौत के मामले की जांच के लिए कमेटी गठित करने और रविवार को भी पीएचसी देवाल खोलने की मांग की।
विज्ञापन

दस नवंबर को हाटकल्याड़ी गांव की पांच माह की तनुजा की मौत के प्रकरण पर जनप्रतिनिधियों का दो दिन से अस्पताल में प्रदर्शन चल रहा था, जिससे अस्पताल परिसर में तनाव की स्थिति बनी थी। मंगलवार को एसडीएम, अस्पताल प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई, जिसमें ब्लॉक प्रमुख ने एसडीएम केएस नेगी से तनुजा की मौत के मामले में एक कमेटी का गठन कर एक सप्ताह के अंदर जांच करने और रविवार को भी अस्पताल खोलने की मांग की। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि अस्पताल में कर्मचारियों के कई पद रिक्त होने से 24 घंटे अस्पताल खोलना संभव नहीं है। ब्लाक प्रमुख दर्शन दानू ने कहा कि अस्पताल के उच्चीकरण सहित कर्मचारियों की तैनाती के लिए शीघ्र सीएम से वार्ता की जाएगी। इस मौके पर ज्येष्ठ उपप्रमुख संगीता देवी, कनिष्ठ उपप्रमुख हीरा सिंह, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. सहजाद अली, गौरी खत्री, प्रमोद मिश्रा, पान सिंह तुलेरा, गोपाल सिंह, प्रमोद बागड़ी, युवराज बसेड़ा, मनोज पाल, जितेंद्र सिंह, जगमोहन सिंह और जयबीर राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed