{"_id":"571a56584f1c1ba4328b4742","slug":"the-malfunction-of-the-machines-stand-in-bridge-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशीनों की खराबी बनी पुल निर्माण में रोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशीनों की खराबी बनी पुल निर्माण में रोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
Updated Fri, 22 Apr 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
पुल निर्माण
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिंडर नदी पर निर्माणाधीन पुल के निर्माण में लगी मशीनों में खराबी रोड़ा बन रही है। आए दिन मशीनों में आ रही तकनीकी खराबी के चलते निर्माण कार्य बाधित हो रहा है। लोगों का कहना है गर्मी बढ़ने के साथ ही नदी में जलस्तर बढ़ने लगता है ऐसे में पुल निर्माण में और भी समय लग सकता है।
बदरीनाथ और नैनीताल हाईवे को जोड़ने के लिए मुख्य बाजार में पिंडर नदी पर पुल निर्माण कार्य किया जा रहा है। दो साल से बन रहे पुल में पहले बजट का रोड़ा था फिर इसके फॉल्स पिलर भी गिर गए।
विज्ञापन
बाद में शासन ने पुल निर्माण के लिए आठ करोड़ की स्वीकृति दी, जिसके बाद लोनिवि ने इस पर तेजी से निर्माण कार्य शुरू किया। आईआईटी मुंबई की ओर से तैयार किए गए पुल को एक ओर से जोड़कर दूसरी ओर खिसकाना है।
विज्ञापन
विभाग ने तीन माह में करीब 45 मीटर पुल जोड़कर खिसकाना शुरू किया, लेकिन पुल खींचने वाली मशीनों में तकनीकी दिक्कतें आ गईं। ऐसे में पुल को खिसकाने का काम तीन दिन से ठप पड़ा है। पुल न बनने से ग्रामीण डेढ़ किमी का अतिरिक्त फेरा लगाकर अन्य रास्ते से अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं।
कुछ समय पहले कंप्रेशर मशीन भी खराब हुई थी। भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राकेश नेगी सहित अन्य लोगों का कहना है कि विभाग की ओर से मई तक पुल पर वाहन चलाने का आश्वासन दिया था ताकि चार धाम यात्रा में नगर में यातायात का दबाव न बन सके।
अब यहां दिक्कत बनी है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता जेपी रतूड़ी ने बताया कि मशीन के खराब पार्ट को मरम्मत के लिए दिल्ली भेजा गया है। सोमवार तक पार्ट पहुंचने की उम्मीद है। पुल का कार्य जल्द पूरा करने के लिए विभाग प्रयासरत है।