फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The injured reached the hospital by walking four km with the help of a chair

घायल को कुर्सी के सहारे चार किमी पैदल चलकर पहुंचाया अस्पताल

Mon, 24 Aug 2020 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
The injured reached the hospital by walking four km with the help of a chair
आपदा से बंद सड़कें लोगों की जान पर भारी पड़ने लगी हैं। दशोली ब्लाक के ठेली गांव में पत्थर की चपेट में आए घायल को ग्रामीणों ने करीब चार किमी तक कुर्सी पर कंधे के सहारे सड़क तक पहुंचाया। यहां से घायल को वाहन से जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

10 अगस्त से भूस्खलन के कारण कुहेड़-मथरपाल सड़क बंद होने से ग्रामीणों को बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाने में भारी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। रविवार शाम को गांव के बलवीर सिंह रावत (51) खेतों में जाते वक्त पत्थर की चपेट में आने से घायल हो गए थे। सड़क बंद होने के कारण ग्रामीण तत्काल घायल को अस्पताल तक नहीं पहुंचा पाए। सोमवार को तबियत ज्यादा बिगड़ी तो घायल व्यक्ति को ग्रामीण हरेंद्र नेगी, रमेश सिंह, अब्बल सिंह, धनवीर सिंह, कल्याण सिंह, संजय सिंह, विजय सिंह, मोहन सिंह, विलोक सिंह, युमंद अध्यक्ष धीरज सिंह, संदीप सिंह, अंकित सिंह, सूरज सिंह, लक्ष्मण सिंह आदि ने कंधे पर कुर्सी के सहारे करीब चार किमी तक लाकर पलेठी गांव तक सड़क तक पहुंचाया। यहां से उसे निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया। क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल रावत ने बताया कि भारी बारिश होने पर कुहेड़-मथरपाल सड़क गरमथा तोक में करीब 20 मीटर तक बह गई थी। तब से सड़क बंद पड़ी है, जिससे आवाजाही में दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed