फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The injured person was taken to the hospital with the help of a chair

घायल व्यक्ति को कुर्सी के सहारे पहुंचाया अस्पताल

Thu, 08 Sep 2022 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
The injured person was taken to the hospital with the help of a chair
सड़क के अभाव में एगड़ गांव के घायल व्यक्ति को डंडी मे अस्पताल ले जाते ग्रामीण। - फोटो : KARNPRYAG
तहसील के एगड़ गांव में सड़क व चिकित्सा सुविधा के अभाव में ग्रामीण बीमार लोगों को चार किलोमीटर खतरनाक रास्तों से पैदल अस्पताल पहुंचाने के लिए मजबूर हैं। एगड़ गांव के एक व्यक्ति के पैर की हड्डी टूट गई यहां सड़क और अस्पताल न होने के कारण ग्रामीणों ने कुर्सी पर बैठाकर उसे अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

बुधवार को एगड़ गांव के नंदन सिंह का अपने घर के पास रास्ते में पैर फिसल गया और पैर की हड्डी टूट गई और खून निकलने लगा। ऐसी स्थिति में ग्रामीण उसे कुर्सी के सहारे कंधे पर लादकर पैदल बडेथ मार्ग तक लाए इसके बाद उसे कर्णप्रयाग अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से नंदन को रुद्रप्रयाग रेफर कर दिया गया। ग्रामीण मुकेश, राजेंद्र व कलम सिंह ने कहा कि आज हर जगह सड़क सुविधा है लेकिन एगड़ गांव के लोग आज भी सड़क के अभाव में पैदल चलने के लिए मजबूर हैं। 50 परिवारों वाले इस गांव में नजदीक में स्वास्थ्य सुविधा भी नहीं है। सबसे अधिक परेशानी प्रसव वाली महिलाओं को उठानी पड़ती है। उन्होंने कहा कई बार शासन-प्रशासन को सड़क निर्माण के संबंध में पत्र भेज चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed