फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Weather Update Today: badrinath and karnaprayag highway open after many hours

उत्तराखंड: पहाड़ी दरकने से बदरीनाथ हाईवे पांच और कर्णप्रयाग-नैनीताल मार्ग दो घंटे रहा बंद

Thu, 22 Jul 2021 09:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्णप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्णप्रयाग Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 22 Jul 2021 09:27 PM IST
सार

लगातार बारिश के कारण गुरुवार सुबह करीब 6.30 बजे बदरीनाथ हाईवे पर उमा माहेश्वर आश्रम के पास करीब 30 मीटर पहाड़ी दरक कर सड़क पर आ गई थी।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update Today: badrinath and karnaprayag highway open after many hours
कर्णप्रयाग नैनीताल हाईवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदरीनाथ हाईवे पर उमा माहेश्वर आश्रम के पास पहाड़ी दरकने से हाईवे पांच घंटे बंद रहा। इस दौरान करीब 60 वाहन जाम में फंसे रहे। सूचना पर एनएच की मशीनें पहुंचीं और मलबा हटाकर पांच घंटे बाद वाहनों की आवाजाही बहाल करा दी गई। पहाड़ी टूटने से कालेश्वर से कर्णप्रयाग को आने वाली पेयजल लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे कई मोहल्लों में पानी नहीं आया।

विज्ञापन


लगातार बारिश के कारण गुरुवार सुबह करीब 6.30 बजे बदरीनाथ हाईवे पर उमा माहेश्वर आश्रम के पास करीब 30 मीटर पहाड़ी दरक कर सड़क पर आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहाड़ी दरकने से ठीक पहले वहां से वाहन गुजर रहे थे। गनीमत रही कि जब सड़क पर मलबा आया वहां कोई वाहन नहीं चल रहा था।
विज्ञापन


सड़क पर मलबा आने के कुछ देर बाद हाईवे पर कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग, श्रीनगर, देहरादून, चमोली, गोपेश्वर, जोशीमठ आने-जाने वाले वाहनों की कतार लग गई। कई वाहन दूसरे रास्तों से अपने गंतव्यों को गए। जाम में फंसे लोगों की सूचना पर एनएच के अधिकारियों ने मौके पर जेसीबी भेजी और दोनों तरफ से सड़क खोलने का काम शुरू किया। एनएचडीसीआईएल (राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ढांचागत विकास निगम लिमिटेड) के अभियंता अंकित शर्मा ने कहा कि सुबह करीब 10 बजे मलबे को हटाकर हाईवे पर वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि कमजोर पहाड़ी होने से वहां पर बार-बार मलबा आ रहा है। इंजीनियर प्रभावित स्थान के स्थायी ट्रीटमेंट के लिए प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्णप्रयाग-नैनीताल हाईवे दो घंटे रहा बंद
कर्णप्रयाग-नैनीताल हाईवे पर गुरुवार शाम करीब 5.45 बजे सिरोली के पास चट्टान टूटने से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गिर गए। जिससे हाईवे के दोनों तरफ रात 8 बजे तक करीब 50 वाहन फंसे रहे। कार्यदायी संस्था ने जेसीबी की मदद से दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हाइवे से मलबा हटाकर वाहनों की आवाजाही शुरू की। सड़क खुलने के बाद वहां फंसे सभी वाहन अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए हैं। 


स्लाइट जोन बनने से बार-बार बंद हो रहा हाईवे
उमा माहेश्वर आश्रम के पास ऑलवेदर रोड निर्माण के दौरान नया स्लाइड जोन बन गया है। यहां पर रोजाना मलबा गिरने से यातायात प्रभावित होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इंजीनियरों का कहना है कि प्रभावित क्षेत्र पर कमजोर चट्टान होने से दिक्कतें आ रही हैं। वहीं कर्णप्रयाग में घटगाड़ गदेरे के पुल के पास चट्टान गिरने और सिमली के पास मलबा आने से कर्णप्रयाग-सिमली रोड करीब एक घंटे तक बंद रही। बाद में जेसीबी से मलबा हटाकर यातायात बहाल किया गया। इसके अलावा सिमली-शैलेश्वर, उज्ज्वलपुर-डुंग्री सड़कों पर मलबा आने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed