फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The greenery of the earth will increase only by planting trees

पौधे लगाकर ही बढ़ेगी धरती की हरियाली

Thu, 01 Jul 2021 07:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
The greenery of the earth will increase only by planting trees
केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग में बृहस्पतिवार को वन महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस दौरान चारापत्ती, औषधीय और फलदार पौधों का रोपण किया गया। कहा गया कि पौधे लगाएंगे तभी धरती की हरियाली बढ़ेगी। वन महोत्सव सात जुलाई तक चलेगा। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग ने इस बार का वन महोत्सव कोरोना को हराकर स्वस्थ हुए लोगों के लिए समर्पित किया है। कहा गया कि कोरोना से स्वस्थ हुए लोगों के हाथों पौधरोपण कर कोरोना पर विजय का संदेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

गोपेश्वर में प्रभागीय वनाधिकारी अमित कंवर के नेतृत्व में जीरो बैंड के समीप जगह-जगह पौधरोपण किया गया। वहीं, पोखरी में रेंज अधिकारी विक्रम सिंह रावत के नेतृत्व में पौधे लगाए गए। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र लाल, एसीएमओ/कोविड इंचार्ज डा. उमा रावत, वन क्षेत्राधिकारी आरती मैठाणी, डा. राजेश कपरवाण, नगर पंचायत सदस्य समुद्रा देवी, देवेंद्र सिंह रावत और वन दरोगा केशव लाल आदि मौजूद थे। वहीं, धनपुर रेंज में वन क्षेत्राधिकारी पंकज ध्यानी के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया गया। इस मौके पर अनिल राणा, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मुकेश नेगी और हरेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

वहीं कर्णप्रयाग में वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने कालेश्वर में जामुन और आंवला सहित अन्य फलदार पौधे रोपे। सरपंच संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश खंडूड़ी ने लोगों को बरसात के सीजन में पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर योगी सेना के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण रावत, उपाध्यक्ष बलवीर, कालेश्वर सरपंच विपिन रावत, सरपंच सिरतोली गजेंद्र चौहान, सरपंच नाकोट विनोद खंडूड़ी और वन दरोगा चंद्रप्रकाश थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पौधे लगाकर करें पर्यावरण को हुए नुकसान की भरपाई
पौड़ी। सिविल एवं सोयम वन प्रभाग की ओर से रांसी मैदान के पास कांडई वन पंचायत में वन महोत्सव के तहत पौधरोपण किया गया। इस दौरान बांज व देवदार के पौधे लगाए गए। बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण व संवर्द्धन के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करते हुए उनकी सुरक्षा की जानी चाहिए। वन संरक्षक गढ़वाल एनएन पांडेय ने बताया कि जंगलों की आग से प्रभावित हुए स्थानों पर अभियान चलाकर पौधरोपण, चाल-खाल निर्माण कर पर्यावरण को हुए क्षति की भरपाई करने का प्रयास किया जाएगा। डीएफओ सिविल सोयम सोहन लाल ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत चौड़ी पत्ती के पौधे लगाकर जंगलों को आग की घटनाओं से रोकने का प्रयास किया जाएगा। पौधारोपण करने वालों में वन पंचायत सरपंच कंडोलिया ललित मोहन, सुबोध रावत, सुमन नेगी, पपेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह नेगी और भूपेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed