फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The great public relations campaign got public support

Chamoli News: महा जनसंपर्क अभियान को मिला जनता का सहयोग

Sat, 17 Jun 2023 04:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 04:02 PM IST
विज्ञापन
The great public relations campaign got public support
फाेटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान के तहत शनिवार को पार्टी कार्यालय सभागार में बदरीनाथ विधानसभा की युवा व महिला माेर्चे की बैठक संपन्न हुई।
पार्टी जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी और सह प्रभारी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट ने महा जनसंपर्क अभियान के तहत आयोजित हुए कार्यक्रमों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित महा जनसंपर्क अभियान को जनता का अपार समर्थन और सहयोग मिल रहा है। इस दौरान महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष डॉ. हिमानी वैष्णव का परिधान आकर्षण का केंद्र रहा। वे गढ़वाली वेशभूषा में बैठक में पहुंची। उन्होंने अपना संबोधन भी गढ़वाली परिधान में ही दिया। इस मौके पर चमोली जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान के अलावा कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed