फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The government stopped state budget: CM

केंद्र ने रोका उत्तराखंड का बजट : मुख्यमंत्री

Tue, 13 Dec 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर) Updated Tue, 13 Dec 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
The government stopped state budget: CM
गोपेश्वर में सतत संकल्प विकास यात्रा में जनता का अभिवादन करते सीएम हरीश रावत। - फोटो : Amar Ujala
में आयोजित हुई कांग्रेस की सतत संकल्प विकास यात्रा में पहुंचे मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने तीन माह तक राज्य का बजट रोके रखा। वर्ष 2013 की आपदा के बाद चार धाम यात्रा पूरी तरह से चरमरा गई थी। यात्रा मार्गों की हालत सुधारने के लिए भी केंद्र से बजट नहीं मिला।
विज्ञापन


सिर पर कफन बांधकर चार धाम यात्रा शुरू की गई। इसी का परिणाम रहा कि इस बार चारों धामों में रिकार्ड तीथयात्री उमड़ कर आए। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा अपने सबसे बड़े नेताओं को भी चुनाव प्रचार में उतार दे, लेकिन विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ही फतह हासिल करेगी। प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश में फिर कांग्रेस की सरकार बनाने में चमोली जनपद ही खेवनहार होगा।
विज्ञापन


कृषि मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि चमोली जिले को इंजीनियरिंग कॉलेज के बाद अब जल्द ही मेडिकल कॉलेज की सौगात दी जाएगी। भाजपा में जाने की अटकलों पर विराम लगाते हुए राजेंद्र भंडारी ने कहा कि कुछ लोग उनकी छवि को धूमिल करने पर तुले हैं। जनता सब कुछ जानती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर विधायक गणेश गोदियाल, बीकेटीसी की अध्यक्ष रजनी भंडारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सत्येंद्र नेगी, युद्धवीर बर्त्वाल, ओम प्रकाश नेगी, अरविंद नेगी और राजा चौहान आदि मौजूद थे। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि नोटबंदी से राज्य के पर्यटन व्यवसाय ठप पड़ा हुआ है। व्यवसायियों को खासा नुकसान हुआ है। चार धाम यात्रा के बाद सरकार ने शीतकालीन पर्यटन का रोड़ मेप भी तैयार कर लिया था, लेकिन अचानक हुई नोटबंदी के कारण पर्यटक स्थल सूने पड़े हुए हैं। इससे पर्यटन व्यवसाय को नुकसान झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed