{"_id":"68ac6975b8e472bc0b0eb7f9","slug":"the-government-is-with-everyone-affected-in-this-hour-of-grief-baluni-karnpryag-news-c-48-1-kpg1002-117240-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार दुख की इस घड़ी में हर प्रभावित के साथ : बलूनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार दुख की इस घड़ी में हर प्रभावित के साथ : बलूनी
Mon, 25 Aug 2025 07:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 25 Aug 2025 07:38 PM IST
विज्ञापन
थराली के कुलसारी में राहत शिविर में रह रहे बच्चो से बातचीत करते सांसद अनिल बलूनी। स्रोत: सूचना
फोटो
गढ़वाल सांसद बलूनी पहुंचे थराली, आपदा प्रभावितों से मुलाकात कर जाना हाल
थराली, राड़ीबगड़, चेपड़ों का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणबगड़। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने आपदा से ग्रस्त थराली का दौरा कर प्रभावितों का हाल जाना और वहां हुए नुकसान का जायजा लिया। प्रभावितों ने कहा कि आपदा में सब खत्म हो गया है। मकानों में मलबे के सिवाय कुछ नहीं मिला है। सांसद बलूनी ने भरोसा दिलाया कि केंद्र और राज्य सरकार दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़ी है। सभी प्रभावितों की हरसंभव मदद की जाएगी। इस मौके पर उनके साथ जिले के प्रभारी मंत्री धनसिंह रावत भी मौजूद रहे।
सोमवार को दोपहर बाद आपदाग्रस्त थराली के दौर पर पहुंचे सांसद अनिल बलूनी ने कुलसारी राहत शिविर में थराली के आपदा प्रभावितों से मुलाकात की और उनका हाल जाना। इस दौरान आपदा प्रभावितों ने उनसे अपना दुख बयां करते हुए मदद की गुहार लगाई। राहत शिविर में रह रही आरती देवी, पुष्पा देवी ने बताया कि शुक्रवार रात को अतिवृष्टि के बाद आए सैलाब में उन्होंने अपना सब कुछ आंखों के सामने खत्म होते देखा। अब मकानों में मलबे के सिवाए कुछ नहीं बचा। सांसद बलूनी ने राहत शिविर में रह रहे सभी लोगों की व्यथा सुनीं और कहा कि सभी प्रभावित परिवारों की हरसंभव मदद की जाएगी। उन्होंने थराली तथा उसके आसपास केदारबगड़, राड़ीबगड़, चेपड़ों में आपदा से हुए नुकसान का निरीक्षण किया। साथ ही आपदा से हुई क्षति के बारे में जिलाधिकारी डाॅ. संदीप तिवारी से जानकारी ली और प्रभावितों को हर तरह की मदद पहुंचाने की बात कही। कहा कि पूरा प्रशासनिक तंत्र ग्राउंड जीराे पर सक्रिय रहकर राहत और पुनर्वास कार्यों को गति प्रदान कर रहा है। इस दौरान उनके साथ प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत, विधायक भूपालराम टम्टा, राज्य मंत्री रमेश गड़िया, पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, नारायणबगड़ के पूर्व प्रमुख यशपाल नेगी, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी समेत कई अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।