फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The foundation of the pillars became hollow due to soil

Chamoli News: मिट्टी खिसकने से खंभों की नींव हुई खोखली, गिरने का बना खतरा

Sun, 11 Jun 2023 08:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 08:42 PM IST
विज्ञापन
The foundation of the pillars became hollow due to soil
सड़क निर्माण के कारण पहाड़ी से खिसकी थी मिट्टी
विज्ञापन




ब्लॉक के बगोली-चूला-गबनी सड़क पर निर्माण कार्य के दौरान पहाड़ी से मिट्टी खिसकने के कारण कई बिजली के खंभों की नींव खोखली हो गई है। खतरे का सबब बने इन पोल पर लगे बिजली के तारों पर हाई वोल्टेज करंट भी दौड़ रहा है। लोगों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से बरसात से पहले खंभों को शिफ्ट करने की मांग उठाई।




गबनी के पूर्व प्रधान धीरेंद्र भंडारी ने बताया कि पीएमजीएसवाई की ओर से बगोली-चूला-गबनी मार्ग का निर्माण किया गया। इस दौरान पहाड़ी पर लगे करीब छह बिजली के खंभों के नीचे कटाव हाेने व मिट्टी गिरने से खंभे नीचे से खोखले हो गए। इन्हीं खंभों पर लगी बिजली लाइन से पूरे क्षेत्र में आपूर्ति होती है। अब स्थिति यह है कि खंभे आंधी चलने पर हिलने लगते हैं। ऐसे में हर समय खंभों के गिरने का डर बना है। कहा कि हालांकि कार्यदायी संस्था पीएमजीएसवाई ने करीब पांच माह पूर्व ऊर्जा निगम को खंभे दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए 6 लाख 30 हजार रुपये जारी कर दिए हैं। मगर अभी तक निगम अभी तक लाइन शिफ्ट नहीं कर पाया है। वहीं, उर्जा निगम के इंजीनियर मुनीष कुमार ने कहा कि बिजली लाइन शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। नई लाइन बिछाने के लिए सामान मंगा दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed