{"_id":"6918849edfeb1c6bc00d9b05","slug":"the-forest-department-installed-10-camera-traps-after-the-attack-chamoli-news-c-52-1-rpg1007-115741-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: हमले के बाद वन विभाग ने लगाए 10 कैमरा ट्रैप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: हमले के बाद वन विभाग ने लगाए 10 कैमरा ट्रैप
विज्ञापन
- भालू के हमले के बाद धारकुड़ी गांव में दहशत का माहौल
हमले के बाद वन विभाग ने लगाए 10 कैमरा ट्रैप
रुद्रप्रयाग। धारकुड़ी गांव में शुक्रवार को हुए भालू के हमले के बाद शनिवार को पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा। इसकारण ग्रामीणों ने शनिवार को समूह में जंगल जाकर मवेशियों के लिए घास-पत्ती जुटाईं। घटना के बाद वन विभाग ने प्रभावित इलाके में भालू की गतिविधि पर नजर रखने के लिए 10 कैमरा ट्रैप लगा दिए हैं। वहीं, वन विभाग की टीमें लगातार ग्रामवासियों के साथ गोष्ठियां कर रही हैं। साथ ही डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उप प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. दिवाकर पंत ने बताया कि कैमरों से भालू के मूवमेंट पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। क्षेत्र में 15 सदस्यीय विशेष टीम तैनात की गई है, जो दिन-रात गश्त कर रही है। कहा, सुबह के समय भालू ज्यादा सक्रिय रहता है, इसलिए उन्होंने ग्रामीणों से तड़के जंगल में अकेले न जाने को कहा है। संवाद