फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The fire reached the cowshed in Khal village

खाल गांव में गोशाला तक पहुंची आग

Sat, 16 Apr 2022 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
The fire reached the cowshed in Khal village
सेमी ग्वाड़ के जंगलों में आग बुझाने में जुटे वनकर्मी। - फोटो : KARNPRYAG
नागनाथ रेंज के सेमी, ग्वाड़ सहित खाल गांव के जंगलों में लगी आग से सैकड़ों पेड़ जलकर नष्ट हो गए। आग खाल गांव के पास गोशालाओं तक पहुंची तो लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से पशुओं को गोशाला से बाहर निकाला और कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शाम तक जंगल में लगी आग को बुझाने में जुटी रही।
विज्ञापन

ग्रामीण दीपक, प्रदीप ने कहा कि शुक्रवार रात को असामाजिक तत्वों ने सेमी ग्वाड़ के चीड़ के जंगल में आग लगा दी थी। आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। आग का विकराल रूप देखकर रात में ही कर्मचारी पहुंचे, लेकिन आग नहीं बुझा सके। शनिवार दोपहर को आग खाल गांव की गोशालाओं के पास पहुंची तो लोग घबरा गए। उन्होंने अपने पशुओं को मुश्किल से बाहर निकाला और खेतों में भेजकर घरों से गैलेन व बाल्टी में पानी लाकर आग बुझाने में जुट गए। साथ ही महिलाओं ने गोशाला के आसपास से घास हटाया और गोशालाओं तक आग पहुंचने से पहले बुझा दी। हालांकि जंगल में अभी भी आग लगी है।
विज्ञापन

वहीं, डीएफओ आईएस नेगी ने और नागनाथ रेंज के रेंजर प्रदीप गौड़ ने कहा कि जंगल की आग बुझाने के लिए चार टीमें बनाई गई है। ग्रामीणों सहित विभाग के 20 लोग आग बुझाने में जुटे हैं। जल्द आग बुझा दी जाएगी। आग लगाने वाले असामाजिक तत्वों का पता लगाया जा रहा है। पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चमोली में 90 हेक्टेयर जंगल जले
चमोली जिले में अब तक आग से करीब 90 हेक्टेयर से अधिक जंगलों को नुकसान पहुंच चुका है। आग से जंगलों में घुरूड़, काखड़ सहित हजारों पक्षियों के घौंसले जल चुके हैं। आग लगने से कर्णप्रयाग, पोखरी, खाल, सरमोला, ग्वाड़ व सेमी गांवों में चारों तरफ धुआं फैला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed