{"_id":"6644bc9c4788d276b20731bb","slug":"the-fire-in-simli-forest-was-extinguished-with-great-effort-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-105764-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सिमली के जंगल में लगी आग कड़ी मशक्कत से बुझाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सिमली के जंगल में लगी आग कड़ी मशक्कत से बुझाई
Wed, 15 May 2024 07:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 15 May 2024 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
कर्णप्रयाग। बीते दिनों बारिश से जंगलों की आग बुझ गई थी लेकिन अब बारिश थमने के बाद फिर आग लगने लगी हैं। बुधवार को सिमली बाजार के ऊपरी हिस्से के जंगलों में आग भड़क गई। इस आग से आवासीय बस्ती और स्कूल खतरे की जद में आ गए। यहां करीब छह घंटे तक आग लगी रही। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बड़ी मुश्किल से आग बुझाई।
बुधवार दोपहर को लगी जंगल की आग से सिमली बाजार के ऊपर स्थित आवासीय बस्ती, जीआईसी सिमली, प्राथमिक विद्यालय, पशुपालन विभाग का कार्यालय खतरे की जद में आ गए हैं। ग्राम प्रधान सिमली पितांबरी देव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी, एडवोकेट बीरेंद्र सिंह लडोला आदि ने सूचना वन विभाग को दी। आटागाड़ रेंज के वनक्षेत्राधिकारी आरके निराला ने बताया कि विभागीय कर्मियों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझा दी। संवाद
पौड़ी में तीन जगह लगीं आग
पौड़ी। बुधवार को सिविल क्षेत्र में एक व आरक्षित क्षेत्र में दो वनाग्नि की घटनाएं हुईं और करीब 4.5 हेक्टेयर वन संपदा जल गई। बुधवार को पौड़ी रेंज के अदवानी के जंगल दिन भर आग से धधकते रहे। यहां एनडीआरएफ और वन कर्मियों को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। डीएफओ सिविल सोयम प्रदीप कुमार धौलाखंडी ने बताया कि सिविल क्षेत्र के तहत सतपुली के गिदरासू में आग लगी। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
अपर चोपड़ा मोहल्ले में दिखा गुलदार
पौड़ी। जंगलों में लगी आग के बाद गुलदार अब आवासीय कॉलोनियों की ओर आ रहे हैं। पौड़ी रेंज नागदेव से सटे अपर चोपड़ा मोहल्ले में इन दिनों शाम ढलते ही गुलदार धमक रहा है। सुमन देवी, मालती देवी, भूमा कंडारी, प्रदीप कुमार, महेंद्र असवाल, केदार गुसाईं आदि ने बताया कि मंगलवार रात करीब 8.30 बजे गुलदार एक घर की छत पर चढ़ गया। लोगों ने शोर मचाया तो गुलदार भाग निकला। बताया कि गुलदार एक शावक के साथ दिखा। उन्होंने वन विभाग से यहां पिंजरा लगाने की मांग उठाई। संवाद