फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The enthusiasm of showing voters.

मतदाताओं में दिखा गजब का उत्साह

Thu, 09 Mar 2017 10:16 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नंदप्रयाग (चमोली)
ब्यूरो/ अमर उजाला, नंदप्रयाग (चमोली) Updated Thu, 09 Mar 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
The enthusiasm of showing voters.
मतदाता

कड़ाके की ठंड के बावजूद कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में चुनाव में प्रतिभाग करने के लिए मतदाताओं में गजब का उत्साह दिखा। महिलाएं सुबह खेतों में काम करने गईं फिर जल्दी लौटकर मतदान करने पहुंचीं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, तो मंगरोली पोलिंग बूथ पर ग्राम प्रधान तेजवीर कंडेरी ने सबसे पहले मतदान किया। इसके बाद युवा मतदाताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। पहली बार मतदान करने पहुंची मनोरमा और दिव्या का कहना है कि मतदान केंद्र में जाकर मतदान की प्रक्रिया भी जानी।
विज्ञापन


अच्छी सरकार का निर्माण होगा तो राज्य में पलायन, रोजगार, आपदा, शिक्षा जैसे मुद्दे हल होंगे। युवाओं ने बुजुर्ग महिला व पुरुषों को मतदान स्थल तक लाने में अपना सहयोग दिया। वहीं महिलाओं ने घर का काम निपटाया इसके बाद वह खेत में गईं। सुबह ग्यारह बजे खेतों से लौटने के बाद उन्होंने मतदान केंद्रों पर जाकर वोट डाला। मंगरोली बूथ पर 94 वर्षीय पूर्णी देवी ने मतदान किया। मंगरोली में 607 में से 369 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां मंगरोली, रामबोरी, सेम, ग्वाला और तेफना के मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान करने पहुंची देवेश्वरी देवी ने कहा कि राज्य को सशक्त नेतृत्व देंगे, तो नई-नई योजनाएं बनेंगी। अभी भी आपदा के बाद से गांवों के पैदल रास्ते क्षतिग्रस्त पड़े हैं। नई सरकार बनेगी तो अपनी मांगों को शासन स्तर पर रखेंगे।


मंगरोली से चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित थिरपाक मतदान केंद्र पर दोपहर बाद मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां साढ़े तीन सौ मतदाताओं में से 224 मतदाताओं ने मतदान किया। कमेड़ा पोलिंग बूथ पर साढ़े छह सौ में से 408 मतदाताओं ने वोट डाले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed