{"_id":"62b5cea4568f6c6bdf4d84ad","slug":"the-effect-of-the-prime-minister-s-cleanliness-campaign-is-not-visible-in-chamoli-gopeshwar-news-drn41543559","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान का चमोली में नहीं दिख रहा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान का चमोली में नहीं दिख रहा असर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नमामि गंगे के तहत जहां गंगा स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, वहीं चमोली बाजार में सीवरेज की पाइप लाइन लीकेज होने से सीवर अलकनंदा में जा रहा है। सीवरेज पाइप लाइन की घटिया गुणवत्ता के कारण अलकनंदा के किनारे भी गंदगी फैली है।
वर्ष 2016 से गोपेश्वर नगर में नमामि गंगे परियोजना के तहत सीवर लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है। चमोली बाजार के समीप सीवरेज की लाइन अलकनंदा के ऊपर से गुजर रही है। अब स्थिति यह है कि यहां सीवर की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त है, जिससे गंदगी सीधे अलकनंदा में जा रही है। अपर चमोली व नगर क्षेत्र में भी अधूरी सीवरेज लाइन से सीवर के कनेक्शन दिए गए हैं, जिससे जगह-जगह लाइन लीकेज हो रही है। गोपेश्वर नगर में भी यही स्थिति बनी है। सरस्वती विहार और पोस्ट ऑफिस कॉलोनी के बीच कई जगहों पर सीवर लाइन क्षतिग्रस्त है। नगर में भी लोगों को सीवरेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है। आम रास्तों के किनारे सीवरेज लाइन के टैंक बनाए गए हैं, जो आवाजाही में दिक्कतें पैदा कर रहे हैं। व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित का कहना है कि नगर में सीवरेज लाइन के निर्माण की कोई मॉनीटरिंग नहीं है। कई जगहों पर सीवर लाइन के ढक्कन सड़क से ऊपर उठे हैं। अलकनंदा के ऊपर से गुजर रही सीवर लाइन के लीकेज की शिकायत भी कई बार संबंधित अधिकारियों से की गई, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे अलकनंदा दूषित हो रही है। इधर, नमामि गंगे परियोजना के प्रबंधक एसके वर्मा का कहना है कि शीघ्र परियोजना की टीम मौके पर भेज दी जाएगी। लाइन का सुधारीकरण कार्य शीघ्र कर लिया जाएगा।