फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The doors of the Funalanarayan temple open with the law

विधिविधान के साथ खुले फ्यूंलानारायण मंदिर के कपाट

Fri, 16 Jul 2021 06:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
The doors of the Funalanarayan temple open with the law
चमोली जिले के उर्गम घाटी में स्थित भगवान फ्यूंलानारायण मंदिर के कपाट शुक्रवार को विधि विधान के साथ खोल दिए गए। कपाट खुलने पर भक्तों ने भगवान को दूध, दही, मक्खन और सत्तू का भोग लगाया। उसके बाद मंदिर के यज्ञ कुंड में अग्नि प्रज्जवलित की गई, यह अग्नि मंदिर के कपाट बंद होने तक यानी अगले डेढ़ महीने तक धुनी बनकर जलती रहेगी। मंदिर के कपाट खुलने के बाद पुजारी हरीश सिंह चौहान ने भगवान का अभिषेक किया, जबकि उर्गम घाटी की गोदांबरी देवी ने भगवान फ्यूंलानारायण का फूलों से शृंगार किया।
विज्ञापन

मध्य हिमालय में 10 हजार फीट की ऊंचाई पर बुग्यालों के बीच फ्यूंलानारायण भगवान विराजमान हैं। मंदिर के कपाट शुक्रवार को श्रावण संक्रांति पर सुबह 11 बजे खोल दिए गए। इस दौरान घाटी के दर्जनों गांव के हक हकूकधारी पहुंचे थे। भक्तों ने मंदिर को फूलों से भव्य रूप से सजाया। मंदिर के कपाट खुलने को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह बना रहा। स्थानीय निवासी लक्ष्मण सिंह नेगी और उजागर सिंह फरस्वाण ने बताया कि यहां पर भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और वन देवी की पूजा होती है। शनिवार को पुजारी की ओर से वरुण देवता की पूजा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed