{"_id":"6647392e9589dd141c09e8fe","slug":"the-doors-of-iv-kedar-rudranath-temple-will-open-today-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-106091-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: उत्सव डोली पहुंची रुद्रनाथ मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: उत्सव डोली पहुंची रुद्रनाथ मंदिर
Fri, 17 May 2024 04:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 17 May 2024 04:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
गोपेश्वर। ल्वींठी बुग्याल में पूजा-अर्चना के बाद चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की उत्सव डोली अपने मंदिर में पहुंच गई है। यहां रुद्रनाथ मंदिर को गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा है। आज 18 मई को प्रात: पांच बजे रुद्रनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंंगे। रुद्रनाथ के दर्शनों के लिए श्रद्धालु भी पहुंचने लगे हैं।
शुक्रवार को प्रात: ल्वींठी बुग्याल में पुजारी आचार्य वेद प्रकाश भट्ट ने वैदिक मंत्रों के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान रुद्रनाथ के दर्शन किए। इसके बाद सुबह आठ बजे डोली ने मंदिर के लिए प्रस्थान किया। शाम को डोली रुद्रनाथ मंदिर परिसर में विराजमान हुई। शनिवार को विधि-विधान से ब्रह्ममुहूर्त में भगवान रुद्रनाथ मंदिर के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए जाएंगे। संवाद