{"_id":"642d93c68c1c36bb8e0ed026","slug":"the-doors-of-hemkund-sahib-will-open-on-may-20-gopeshwar-news-c-5-1-drn1030-123470-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: 20 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: 20 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट
विज्ञापन
आस्था पथ से 20 अप्रैल से बर्फ हटाने का काम होगा शुरू, आज जाएगा एक दल
हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष ने मुख्य सचिव से की मुलाकात
सिखों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब के कपाट इस साल 20 मई को खोले जाएंगे। इस बार आस्था पथ पर बर्फ कम होने की संभावनाओं को देखते हुए इस साल कपाट 20 मई को खोले जाने का निर्णय लिया गया है। यात्रा को लेकर हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट तैयारियों में जुट गया है। आज हेमकुंड साहिब में बर्फबारी का जायजा लेने के लिए एक दल जाएगा जबकि 20 अप्रैल को सेना के जवान आस्था पथ से बर्फ हटाने के लिए घांघरिया रवाना होंगे।
गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बुधवार को मुख्य सचिव डा. एसएस संधु से मुलाकात की। वार्ता के बाद निर्णय लिया गया कि प्रदेश सरकार के सहयोग से इस साल की यात्रा 20 मई से शुरू कर दी जाएगी। बताया कि हर साल यात्रा से पूर्व आस्था पथ से बर्फ हटाने में भारतीय सेना के जवान सेवा देते हैं। इस साल 20 अप्रैल को सेना के जवान घांघरिया के लिए प्रस्थान करेंगे। बताया कि संगतों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए यात्रा के मुख्य पड़ावों पर विश्राम के लिए हॉल और कमरों की व्यवस्था की गई है। यात्रियों के लिए लंगर, पानी और स्वास्थ्य की भी व्यवस्था की जा रही है। इधर, गोविंदघाट गुरुद्वारा प्रबंधन के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को सेना के जवानों का एक दल हेमकुंड साहिब में बर्फबारी का जायजा लेने हेमकुंड साहिब जाएगा।