फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The doors of Hemkund Sahib will be closed on October 11

Chamoli News: 11 अक्तूबर को बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

Mon, 28 Aug 2023 06:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 28 Aug 2023 06:39 PM IST
विज्ञापन
The doors of Hemkund Sahib will be closed on October 11
फोटो
विज्ञापन

अब तक दो लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोशीमठ। हेमकुंड साहिब के कपाट इस साल 11 अक्तूबर को दोपहर एक बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट की ओर से इसकी घोषणा की गई है। वहीं बरसात कम होने पर गोविंदघाट से घांघरिया तक के लिए फिर से हेली सेवा शुरू कर दी गई है।

हेमकुंड साहिब के कपाट इस साल 20 मई को खोले गए थे। कपाट खुलने के समय यहां भारी बर्फ जमी हुई थी। बर्फ को काटकर बीच से रास्ता बनाया गया। उसके बावजूद श्रद्धालु बड़ी संख्या में हेमकुंड साहिब में मत्था टेकने पहुंचे। हालांकि बरसात के समय यात्रा में काफी गिरावट आई है लेकिन अब मौसम खुलने के बाद यात्रा के फिर से रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि इस साल हेमकुंड साहिब के कपाट 11 अक्तूबर को दोपहर एक बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। अब तक दो लाख 27 हजार 500 श्रद्धालु हेमकुंड में मत्था टेक चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed