फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The doors of Hanuman temple also opened in Hanuman Chatti

हनुमानचट्टी में हनुमान मंदिर के कपाट भी खुले

Mon, 09 May 2022 07:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 07:39 PM IST
विज्ञापन
The doors of Hanuman temple also opened in Hanuman Chatti
बदरीनाथ हाईवे पर हनुमान चट्टी में हनुमान जी के दर्शनों को लगी यात्रियों की लाइन। - फोटो : GOPESHWAR
चारधामों के साथ ही हनुमान चट्टी में हनुमान मंदिर भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है, जिससे यहां तीर्थयात्रियों की चहल-पहल शुरू हो गई है। तीर्थयात्री हनुमान जी के दर्शन करने के बाद ही बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा शुरू करते हैं। हनुमान मंदिर बदरीनाथ धाम से करीब 12 किलोमीटर पहले अलकनंदा नदी के किनारे स्थित है। मान्यता है कि इसी स्थान पर वानरराज हनुमान ने भीम का बलशाली होने का घमंड चूर किया था।
विज्ञापन

ऋषिकेश से 285 किलोमीटर दूर हनुमान चट्टी में पूजा-अर्चना की जिम्मेदारी पीपलकोटी के भट्ट ब्राह्मण परिवार के जिम्मे है। शीतकाल में छह माह तक इस मंदिर के भी कपाट बंद कर दिए जाते हैं और जनवरी से अप्रैल माह तक हनुमान चट्टी बर्फ से ढका रहता है। हनुमान मंदिर के पुजारी अनसूया भट्ट और संदीप भट्ट ने बताया कि हनुमान मंदिर के दर्शन करने के बाद ही तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम के दर्शनों के लिए रवाना होते हैं। यहां मंदिर में हनुमान की स्फटिक मूर्ति भजन मुद्रा में विराजमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed