फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The doors of Ghantakarna Maharaj Mana Ghanyal opened

घंटाकर्ण महाराज माणा घन्याल के कपाट खुले

Thu, 16 Jun 2022 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
The doors of Ghantakarna Maharaj Mana Ghanyal opened
भगवान बदरीनाथ के क्षेत्र रक्षक श्री घंटाकर्ण जी महाराज माणा घन्याल भगवान के कपाट बृहस्पतिवार को विधि-विधान के साथ खोल दिए गए। कपाट खुलने पर माणा गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए और गांव में खूब चहल पहल बनी रही। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु घंटाकर्ण मंदिर में दर्शनों के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

माणा गांव के ग्राम प्रधान पीतांबर मोल्फा ने बताया कि घंटाकर्ण मंदिर के कपाट इस बार सादगी के साथ खोले गए। कपाट खुलने पर माणा घन्याल जी की मूर्ति को अज्ञात स्थल से माणा गांव स्थित मंदिर में स्थापित किया गया। घंटाकर्ण भगवान बदरीनाथ के क्षेत्र रक्षक माने जाते हैं। मंदिर के कपाट बंद होने पर मूर्ति को पुन: अज्ञात गुफा मंदिर में रख दिया जाता है। कपाट खुलने के दौरान बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह, बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान घंटाकर्ण के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed