{"_id":"69d7ae9d719cba5fae098a1e","slug":"the-door-to-education-is-open-for-22-year-old-girl-students-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-122655-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: 22 वर्ष छात्राओं के लिए खुला शिक्षा का द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: 22 वर्ष छात्राओं के लिए खुला शिक्षा का द्वार
Thu, 09 Apr 2026 07:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 09 Apr 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग में सरस्वती विद्या मंदिर में प्रवेश उत्सव में मौजूद छात्र-छात्राएं। स्रोत: विद्यालय
फोटो
वीसीडीएसएन वार मेमोरियल राजकीय इंटर काॅलेज में इस वर्ष से हुआ है दाखिला
22 साल कर्णप्रयाग इंटर कालेज में पढ़ेंगी छात्राएं, 6 छात्राओं ने लिया प्रवेश-पीएमश्री और क्लस्टर होने के बाद अब अंग्रेजी माध्यम के साथ संयुक्त शिक्षा का होगा संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। नगर में संचालित राजकीय इंटर काॅलेज में 22 वर्ष बाद छात्राएं भी पढ़ सकेंगी। यहां पीएमश्री और क्लस्टर विद्यालय होने के बाद यह सुविधा दी जा रही है। एक अप्रैल से शुरू हुए प्रवेश प्रक्रिया में विद्यालय में 6 छात्राओं ने प्रवेश लिया है।
वीसीडीएसएन वार मेमोरियल राजकीय इंटर काॅलेज को सरकार ने क्लस्टर विद्यालय बनाया है साथ ही इसे पीएश्री का दर्जा भी मिला है। अभी तक यहां सिर्फ छात्र ही पढ़ते थे। अब यहां इस सत्र से कक्षा छह से 12 तक की कक्षाओं का अंग्रेजी माध्यम में संचालन शुरू किया गया साथ ही संयुक्त शिक्षा के तहत बालिकाओं को भी प्रवेश देने का निर्णय विद्यालय प्रबंधन ने लिया है। प्रधानाचार्य प्रकाश सिंह राणा ने बताया कि अब तक विद्यालय में 23 से अधिक बच्चों ने प्रवेश लिए हैं और इनमें छह बालिकाएं हैं। करीब 22 वर्ष बाद यहां छात्राएं पढ़ेंगी। इन्होंने कक्षा छह, सात और नौ में प्रवेश लिया है। विद्यालय में स्मार्ट क्लास, वाईफाई, सीसीटीवी कैमरे सहित कई अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं। वहीं सरस्वती उमा विद्यामंदिर में कक्षा छह से बारह तक 50 से अधिक बच्चों ने प्रवेश लिया। प्रधानाचार्य रामेश्वर सती ने बताया कि नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
इंसेट
आदिबदरी और गौचर में मनाया प्रवेशोत्सव
आदिबदरी/गौचर। स्व. एनएस कुंवर मेमोरियल राजकीय इंटर कॉलेज में प्रवेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य एमएम सेमवाल ने बताया कि बीते वर्ष कक्षा छह में महज 22 बच्चों ने प्रवेश लिया था जबकि इस वर्ष यह संख्या 32 है। वहीं कक्षा 8 में 1 व कक्षा 9 में 9 छात्रों ने प्रवेश लिया। दूसरी ओर सरस्वती शिशु मंदिर गौचर में नवप्रवेशी छात्र छात्राओं का स्वागत किया गया। संवाद
बंदी के कगार पर कन्या जूनियर हाईस्कूल माईथान
गैरसैंण। माईथान कन्या जूनियर हाईस्कूल बंदरी के कगार पर है। जनप्रतिनिधियों ने स्कूल को बंद करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। पूर्व जिपंस सदस्य अवतार सिंह पुंडीर ने कहा कि माईथान में 26 वर्षों से संचालित राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय (जूहा) में छात्राओं की संख्या कम होने पर स्कूल को विभाग बंद करने के प्रयास कर रहा है। विद्यालय में 15 छात्राएं हैं जबकि कई विद्यालय 15 से भी कम छात्र संख्या पर संचालित हो रहे हैं। यदि सरकार ने विद्यालय को बंद किया तो विरोध में जन आंदोलन करेंगे। वहीं ब्लाॅक के बेसिक शिक्षा के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रेमबल्लभ सिरस्वाल ने कहा कि माईथान में कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्राओं की संख्या मात्र 15 है। यह विद्यालय जीआईसी कुशरानी के परिसर में ही संचालित हो रहा है। जूनियर स्कूल का भवन भी क्षतिग्रस्त है। इन कारणों से निकट भविष्य में कन्या जूनियर हाईस्कूल माईथान का संचालन बंद हो सकता है। संवाद