फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The district panchayat team extinguished the fire in the garbage dumping zone

Chamoli News: कूड़ा डंपिंग जोन में लगी आग जिला पंचायत की टीम ने बुझाई

Thu, 01 May 2025 06:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 01 May 2025 06:00 PM IST
विज्ञापन
The district panchayat team extinguished the fire in the garbage dumping zone
देवाल बाजार से 200 मीटर नीचे कई दिनों से लगी हुई थी आग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। बाजार से करीब 200 मीटर नीचे कूड़ा डंपिंग जोन में कई दिनों से लगी आग को बुझाने के लिए बृहस्पतिवार को जिला पंचायत की टीम पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने आग को बुझाया। टीम ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

देवाल बाजार से दो सौ मीटर नीचे कूड़ा डंपिंग जोन बनाया गया है। यहां देवाल बाजार का कूड़ा डाला जाता है। मगर यहां पर कूड़ा बीते आठ दिनों से जल रहा था जिससे बाजार सहित आसपास फैल रहे धुएं और दुर्गंध से लोग परेशान थे। लोगों की समस्या को देखते हुए अमर उजाला ने बृहस्पतिवार के अंक में ‘कूड़ा डंपिंग जोन में लगी आग, जिला पंचायत का पता नहीं’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसका संज्ञान लेते हुए नवें दिन जिला पंचायत के कर्मियों की टीम देवाल पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया। इस बारे में जिला पंचायत के अवर अभियंता प्रदीप सिंह ने बताया कि जिला पंचायत का स्वच्छता का वाहन व टैंकर बदरीनाथ रूट पर है। बृहस्पतिवार को कुछ कर्मचारियों की टीम को भेजकर आग काबू ली गई है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed