फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The District Magistrate inspected the disaster-affected Paingarh village

जिलाधिकारी ने किया आपदा प्रभावित पैनगढ़ गांव का निरीक्षण

Wed, 02 Nov 2022 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
The District Magistrate inspected the disaster-affected Paingarh village
डीएम हिमांशु खुराना ने आपदा प्रभावित पैनगढ़ गांव का दौरा कर प्रभावितों के लिए किए जा रहे राहत कार्यों का जायजा लिया। साथ ही भू-वैज्ञानिकों की टीम ने प्रभावितों के विस्थापन के लिए जगह का सर्वे किया। जहां स्थान उपयुक्त होगा वहीं पुनर्वास किया जाएगा।
विज्ञापन

पैनगढ़ गांव में 22 अक्तूबर भूस्खलन से तीन मकानों पर बोल्डर गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई थी और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। मंगलवार को डीएम ने गांव का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद एसडीएम थराली रविंद्र जुवांठा ने बताया कि आपदा प्रभावित ग्रामीणों के पुनर्वास की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। भू-वैज्ञानिकों की टीम ने भी गांव के विस्थापन के लिए चार स्थानों का सर्वेक्षण किया है। जो स्थान सबसे उपयुक्त रहेगा वहां पर ग्रामीणों को पुनर्वास किया जाएगा। तब तक के लिए डीएम ने पैनगढ़ में किसी सुरक्षित स्थान पर एक सामुदायिक भवन बनाने के निर्देश दिए। ताकि प्रभावित फिलहाल वहां रह सकें। अभी ग्रामीण पंचायत घर और स्कूल भवनों में रह रहे हैं। कहा कि आपदा में जिनके मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं उन्हें एसडीआरफ के तहत एक लाख तीस हजार रुपये दिए गए हैं। घटना में जो लोग मारे गए हैं उनके आश्रितों के लिए सहायता राशि के तौर पर चार-चार लाख रुपये दिए जाएंगे। निरीक्षण टीम में आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी, कानूनगो जगदीश गैरोला, पटवारी चंद्रसिंह बुटोला सहित तहसील के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed