फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The current from the hypertension line while handling the hoarding, scorched laborers

होर्डिंग संभालते हुए हाईटेंशन लाइन से लगा करंट, मजदूर झुलसा

Tue, 29 Sep 2020 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
The current from the hypertension line while handling the hoarding, scorched laborers
शिवलोक कालोनी में एक मकान में पुताई कर रहा मजदूर हाईटेंशन लाइन से करंट लगने से बुरी तरह झुलस गया। मजदूर को जिला अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गोपेश्वर गांव के पास से हाईटेंशन बिजली की लाइन गुजर रही है। यहां मंगलवार को मोसब्बीर आलम (23) पुत्र अली हुसेन, निवासी ग्राम बीरपुर, विशुनपुर किशनगंज बिहार एक मकान में पुताई का काम कर रहा है। साथी मजदूरों ने बताया कि पुताई के दौरान मकान में लगा होर्डिंग अचानक गिर गया। मोसब्बीर होर्डिंग को संभालने लगा, लेकिन होर्डिंग बिजली के तारों को छू गया। इससे मोसब्बीर तेज करंट लगने से झुलसकर गिर गया। साथी मजदूर उसे अस्पताल लेकर आए। डॉक्टरों का कहना है कि वह 90 प्रतिशत तक झुलस गया है। उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। साथी मजदूरों और कुछ स्थानीय लोगों ने पैसे जमाकर उसे हायर सेंटर रेफर किया। व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित का कहना है कि मकानों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को हटाने के लिए ऊर्जा निगम को कई बार कहा जा चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed