{"_id":"62fbbb801c366b6488543034","slug":"the-culprits-in-the-paper-leak-case-will-not-be-spared-cm-karnpryag-news-drn420078549","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले भ्रष्टाचारियों को नहीं बख्शेंगे- पुष्कर धामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले भ्रष्टाचारियों को नहीं बख्शेंगे- पुष्कर धामी
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर भराड़ीसैंण में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने अमर शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। जीआईसी भराड़ीसैंण के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में सीएम ने कहा कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती परीक्षा (यूकेएसएसएससी) के पेपर लीक मामले में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी भ्रष्टाचारी को बख्शा नहीं जाएगा। कहा कि जब तक इस मामले में एक-एक दोषी बेनकाब नहीं हो जाता इसकी जांच चलती रहेगी। युवाओं को नौकरी के लिए देरी न हो इसके लिए भी व्यवस्था की जा रही है।
इस दौरान सीएम ने गैरसैंण नगर में पेयजल योजना एवं भरसार कृषि विवि के हरगढ़ परिसर के लिए मेहलचौरी में कार्यालय व सभागार निर्माण तथा कर्णप्रयाग में दीनदयाल उपाध्याय पार्क के सुधारीकरण एवं सौंदर्यीकरण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदृष्टि और मार्गदर्शन में राष्ट्र बहुत जल्द महत्वाकांक्षी ऊंचाइयों को छूने लगेगा। पत्रकार वार्ता में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की स्थापना पर्वतीय क्षेत्रों का विकास ध्यान में रख कर किया गया है। सरकार इस दिशा में लगातार कार्य कर रही है। चिकित्सा, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि जल्द ही गैरसैंण में उपजिला अस्पताल शुरू हो जाएगा। इस मौके पर विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भोपालराम टम्टा, पूर्व विधायक मुन्नी शाह, डीएम हिमांशु खुराना, एसपी श्वेता चौबे, एसडीएम संतोष पांडे और पीपी पांडे आदि मौजूद थे।
कर्णप्रयाग, लंगासू, सिमली, नौटी, नंदासैंण सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। देवभूमि जनकल्याण एवं शिक्षा समिति नंदासैंण ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। वहीं, गैरसैंण पीजी कॉलेज व जीआईसी गैरसैंण सहित सभी सरकारी गैरसरकारी शिक्षण संस्थानों ने 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। वहीं नारायणबगड़, गौचर, आदिबदरी के स्कूलों में भी कार्यक्रम हुआ। देवाल के सूया गांव के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. खीम सिंह बिष्ट की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। संवाद