{"_id":"66e5cd52900be4196c04c40a","slug":"the-closed-roads-of-the-district-including-badrinath-highway-should-be-chamoli-news-c-5-1-drn1045-501432-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बदरीनाथ हाईवे समेत जिले की बंद सड़कों को जल्द खोला जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बदरीनाथ हाईवे समेत जिले की बंद सड़कों को जल्द खोला जाए
विज्ञापन
गोपेश्वर। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग और जिले की बंद सड़कों को जल्द से जल्द खुलवाने की मांग को लेकर कांग्रेस नेताओं ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन भी सौंपा।
शनिवार को कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला सहित अन्य कांग्रेसी नेता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि बदीनाथ हाईवे गौचर से बदरीनाथ तक कई जगह पर बदहाल बना हुआ है। नंदप्रयाग के पास पर्थाडीप में लगातार भूस्खलन से यहां हाईवे बंद है। वाहनों को कोठियालसैंण से भेजा जा रहा है। जिससे जाम की स्थिति बन रही है।
जिला मुख्यालय से मात्र 18 किमी की दूर पर्थाडीप में डेढ माह से भूस्खलन हो रहा है। लेकिन प्रशासन का ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा, हाईवे जिन जगह पर बदहाल है वहां दुरुस्त किया जाए। वहीं पोखरी, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न क्षेत्र की सड़कें बंद हैं। जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन देने वालों में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष उषा रावत, सुरेश डिमरी, मनीष नेगी, अरविंद नेगी, राजेश्वरी सती, विजय कंडारी आदि शामिल रहे।