फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The cause of death was not disclosed, villagers protested.

Chamoli News: मौत के मामले का नहीं हुआ खुलासा, ग्रामीणों ने जताया विरोध

Mon, 08 Jun 2026 07:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 08 Jun 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
The cause of death was not disclosed, villagers protested.
गैरसैंण। विकासखंड के देवपुरी के राजेंद्र सिंह की मौत के मामले का अभी तक खुलासा नहीं होने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। बैठक में ग्रामीणों ने प्रशासन और पुलिस के विरोध में नारेबाजी की और बैठक कर जल्द मामले का खुलासा करने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को ग्राम प्रधान किरन देवी और क्षेपंस महिलपाल सिंह कंडारी के नेतृत्व में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि 21 दिन बीत जाने के बाद भी मौत का खुलासा नहीं हो पाया है। ऐसे में पुलिस को अपनी जांच और तेज करनी चाहिए। बैठक में पूर्व क्षेपंस व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरेंद्र कंडारी ने कहा कि पुलिस अभी तक मामले का खुलासा नहीं कर पा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द राजेंद्र सिंह की मौत का खुलासा नहीं किया गया तो आमरण अनशन किया जाएगा। इस मौके पर शकुंतला देवी, दिव्या, मुन्नी, राधा, देवी सिंह, खिलाफ सिंह ,खीम सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed